पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया और इंडियन बैंक सहित कम से कम सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक बाजार से धन जुटाने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया और इंडियन बैंक सहित कम से कम सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक बाजार से धन जुटाने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं, जिससे बासेल तीन (Basel III) के वैश्विक जोखिम नियम को पूरा करने के लिए अपना पूंजी आधार बढ़ा सकें।
चालू वित्त वर्ष के अंत तक दे सकते हैं अंतिम रुप
सूत्रों ने बताया कि आंध्रा बैंक सहित छह-सात बैंक चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपनी पूंजी जुटाने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। शेष बैंक अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम या पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये अगले वित्त वर्ष के दौरान बाजार से कोष जुटाने की योजना बना रहे हैं।
इन बैंकों को पहले से ही मिल चुकी है मंजूरी
इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, देना बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को सरकार से पहले ही क्यूआईपी या एफपीओ या तरजीही आवंटन के जरिये पूंजी जुटाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसी तरह सिंडिकेट बैंक, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया और विजया बैंक को भी इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है और इनमें से कुछ ने यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।
इस तरह समझें
उदाहरण के लिए इलाहाबाद बैंक को पहले ही क्यूआईपी, एफपीओ या राइट इश्यू के जरिये 2,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है। इसी तरह पीएनबी के निदेशक मंडल ने एफपीओ, क्यूआईपी या राइट इश्यू से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।
इंद्रधनुष रुपरेखा के तहत होगा काम
इंद्रधनुष रुपरेखा के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बासेल तीन की जरूरत को पूरा करने के लिए अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम और अन्य तरीकों से 1.10 लाख करोड़ रुपये बाजार से जुटाने की जरूरत होगी। यह राशि उन 70,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है जो बैंकों को पूंजी सहयोग के रूप में सरकार से मिल रहा है। इनमें से 50,000 करोड़ रुपये की राशि सरकार पिछले दो वित्त वर्षों में दे भी चुकी है और शेष 2018-19 के अंत तक दी जाएगी।
इससे पहले जून में एसबीआई ने क्यूआईपी के जरिये 52.2 करोड़ शेयर बेचकर 15,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(भाषा)
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications