अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद नीति आयोग में रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नियुक्त किया गया।
अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा देने के बाद नीति आयोग में रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नियुक्त किया गया। सूत्रों से यह जानकारी मिली। पनगढ़िया ने एक अगस्त को कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्यापन के अपने पुराने कार्यकाल को आगे बढ़ाने का हवाला देते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
फिक्की के महासचिव रह चुके हैं
सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) के वरिष्ठ सदस्य कुमार पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स के कुलाधिपति भी हैं। इसके अलावा कुमार ने गैर लाभकारी संस्था पहले इंडिया फॉउंडेशन की भी स्थापना की है, जो नीति आधारित अनुसंधान एवं विश्लेषण का काम करता है। सीपीआर आने से पहले कुमार देश के अग्रणी उद्योग मंडल फिक्की के महासचिव थे।
ADB को दे चुके हैं अपनी सेवाएं
इसके अलावा कुमार अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर अनुसंधान के लिए भारतीय परिषद (आईसीआरआईईआर) में निदेशक और मुख्य कार्यकारी भी रहे तथा कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। कुमार एशियन डेवलपमेंट बैंक और इंडियन मिनिस्ट्रीज ऑफ इंडस्ट्रीज एंड फाइनेंस में भी पदस्थ रहे।
दुनिया भर के संस्थानों को दे रहे हैं सेवाएं
इस समय वह कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में भी पदस्थ हैं, जिनमें रियाद स्थित किंग अब्दुल्ला पेट्रोलियम स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर, जकार्ता में आसियान और एशिया की इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेज ट्रेड शामिल हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के भी सदस्य रह चुके हैं
कुमार 2006 से 2008 के बीच भारत सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के भी सदस्य रहे। कुमार के अलावा पेशे से चिकित्सक विनोद पॉल को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। पॉल एम्स में बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications