200 रुपए के नोट को लेकर हर रोज नई खबरें आ रही हैं, अब ये कहा जा रहा है कि 200 रुपए का नोट इसी माह अगस्त में कभी भी जारी किया जा सकता है। 200 रुपए के नोट को लेकर सरकार ने भी सभी तरह के भ्रम दूर कर दिए हैं और स्पष्ट कर दिया है कि 200 रुपए के नोट जल्द जारी किए जाएंगे। वहीं RBI ने सरकार को 200 रुपए के नोट जारी करने को लेकर कुछ सलाह दिए हैं।
आरबीआई का सुझाव
RBI का कहना है कि सरकार को 200 रुपए का नोट जारी करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए साथ ही 200 रुपए के नोट को ATM के जरिए ना जारी किया जाए। RBI ने इसके पीछे तर्क दिया है कि 200 रुपए के नोट यदि ATM के जरिए जारी किए जाएंगे तो फिर से देश भर के एटीएम को कैलिबरेट करना होगा जिससे लोगों को परेशानी होगी। आपको बता दें कि नोटबंदी के दौरान 2000 और 500 रुपए के नए डिजायन के नोटों के लिए एटीएम को री-कैलिबरेट किया गया था जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। आरबीआई की सलाह है कि 200 रुपए के नोट बैंक द्वारा जारी किए जाएं और धीरे-धीरे एटीएम को कैलिबरेट किया जाए।
मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू
यह सुनने में आ रहा है कि आरबीआई के मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू भी हो चुकी है। सूत्रों की माने तों एक अरब रुपए मूल्य के 200 रुपए के नोट बाजार में आने की उम्मीद है।
छोटे नोटों की कमी को पूरा करने के लिए उठाया जा रहा यह कदम
नवबंर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये का नोट बाजार में उतारा था। लेकिन अब RBI ने दो हजार रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है। रिजर्व बैंक का ध्यान अब बाजार में छोटे नोटों की अपूर्ति करने पर है।
कैसा होगा 200 रुपए का नोट
जानकारों के मुताबिक नोट का डिजाइन 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोटों से मिलता-जुलता हो सकता है। साथ ही नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो 2000 और 500 रुपए के नोटों के जैसा ही हो सकता है। 2000 रुपए का नोट जहां गुलाबी रंग में है वहीं 500 रुपए का नोट स्टोन ग्रेन कलर में है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि 200 रुपए के नोट का रंग पुरान 100, 50 और 20 रुपए के नोट से अलग हो सकता है।
आरबीआई ने अभी तक नहीं जारी किया है नोट का डिजाइन
खबरों के मुताबिक आरबीआई ने पांच महीने पहले ही 2000 रुपए के नोट की छपाई बंद कर दी थी। 200 रुपए का वास्तविक नोट की डिजाइन की जानकारी अब तक आरबीआई ने साझा नहीं की है इसलिए इसकी डिजाइन को लेकर सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है।
यूरोप और अमेरिका की तर्ज पर होगा कार्य
आपको बता दें कि ब्रिटेन में 50 पाउंड का नोट सबसे बड़ी करेंसी है। जबकि अमेरिका में 100 डॉलर का नोट सबसे बड़ी करेंसी है। साथ ही इन देशों में डिजिटल क्रांति के कारण कैशलेस बाजार का चलन बहुत ज्यादा है। सरकार की मंशा है कि यूरोप और अमेरिका के तर्ज पर भारत में भी छोटे नोटों की करेंसी को ही रखा जाए और देश को कैशलेस इंडिया की तरफ बढ़ाया जाए।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications