सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की चार रक्षा कंपनियों में अपनी 25-25 फीसदी तक हिस्सेदारी का विनिवेश करने की योजना बना रही है।
सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की चार रक्षा कंपनियों में अपनी 25-25 फीसदी तक हिस्सेदारी का विनिवेश करने की योजना बना रही है। इन चारों कंपनियों में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये विनिवेश किया जाएगा।

निवेश एवं लोक संपदा प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने एक विज्ञापन प्रकाशित कर विनिवेश के लिए पंजीयकों से निविदाएं मंगायी है। भारत डायनामिक्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और मिश्र धातु निगम लिमिटेड में विनिवेश के लिए 18 अगस्त तक डीआईपीएएम में निविदाएं दी जा सकती हैं।
रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली इन चारों कंपनियों में विनिवेश की मंजूरी मंत्रिमंडल ने अप्रैल में दी थी। इसके बाद डीआईपीएएम ने बैंकरों और कानूनी सलाहकारों से हिस्सेदारी की बिक्री प्रबंधन के लिए बोलियां मंगवाई।
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में विनिवेश के जरिये 72,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 46,500 करोड़ रुपये, रणनीतिक विनिवेश के जरिये 15 हजार करोड़ रुपये और सार्वजनिक बीमा कंपनियों की सूचीबद्धता से 11 हजार करोड़ रुपये जुटाना शामिल है। सरकार छह कंपनियों में विनिवेश के जरिये अब तक 8,800 करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
