सरकारी रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) के मुनाफे में जून में खत्म हुई तिमाही के दौरान 45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसका कारण रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और उच्च स्टॉक नुकसान रहा है।

समीक्षाधीन तिमाही में आईओसी ने कुल 4,548.51 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 8,268.98 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) या प्रति बैरल कच्चे तेल के शोधन से कमाई 4.32 डॉलर प्रति बैरल रही, जोकि साल 2016 की समान तिमाही के दौरान 9.98 डॉलर प्रति बैरल थी।

इस तिमाही में इंडियन ऑयल का राजस्व बढ़कर 1,29,418.11 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 1,07,670.95 करोड़ रुपए थी। इंडियन ऑयल का शेयर बंबई स्टॉक एक्सजेंच (बीएसई) पर 17 रुपए या 4.60 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 386.90 पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications