भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। SBI ने नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए सर्विस लिमिट में 2.5 गुना की बढ़ोत्तरी की है।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। SBI ने नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए सर्विस लिमिट में 2.5 गुना की बढ़ोत्तरी की है। एसबीआई के अनुसार अब क्विक ट्रांसफर सर्विस से बेनेफिशरी को एड किए बिना भी एक दिन में 25,000 रुपए तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके पहले यह लिमिट 10,000 रुपए प्रति दिन थी।
ट्वीट करके दी है जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यह जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करके दिया है। जिसमें यह साफ तौर लिखा है कि अब नेट बैंकिंग के अंतर्गत ट्रांजेक्शन की लिमिट 25,000 रुपए कर दी गई है जिसमें कोई बेनेफिशरी एड नहीं होगा।
नहीं एड करना होगा बेनेफिशरी
गौरतलब है कि नेट बैंकिंग के जरिए आमतौर पर NEFT, RTGS, IMPS जैसे विकल्पों के जरिए पैसा भेजा जाता है, लेकिन इन सभी विकल्पों के लिए पहले बेनेफिशरी एड करना पड़ता है। जिसमें 2-3 घंटे से लेकर एक दिन तक का समय लग जाता है।
प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट भी बढ़ी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अब क्विक ट्रांसफर सर्विस के तहत प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट को भी दोगुना कर 10,000 रुपए कर दिया है। इससे पहले यह लिमिट 5000 रुपए थी। यानी अब क्विक ट्रांसफर सर्विस के जरिए आप अपने अकाउंट के साथ बिना कोई बेनेफिशरी एड किए किसी भी दूसरे खाते में पैसा भेज सकते हैं।
नहीं लगेगा किसी प्रकार का चार्ज
इसके लिए आपको जिस खाते में रुपए भेजने हैं उसका खाता नंबर और उसका IFSC कोड लिखना होगा। अन्य किसी भी जानकारी की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस सेवा के तहत स्टेट बैंक का कस्टमर किसी दूसरे स्टेट बैंक के ही खाते में पैसे भेजता है तो किसी तरह का चार्ज नहीं है, लेकिन अगर किसी दूसरे बैंक का है तो उस पर 2 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
