आरबीआई ने बुधवार को वाणिज्यिक बैंकों के रेपो या अल्पकालिक ऋण दर को 6.25 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है।
आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) में सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीसरी द्वैमासिक बैठक में उसके द्वारा रेपो रेट में की गई 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा का स्वागत करती है। गर्ग ने कहा कि यह एक ऐसा महत्वपूर्ण कदम है जो सतत विकास के लिए समुचित वास्तविक मौद्रिक स्थितियों से सामंजस्य बैठाने की दृष्टि से आवश्यक है और इसके साथ ही यह भारत की विकास संभावनाओं और स्थिर एवं सामान्य महंगाई दर के अनुरूप है।

सुभाष गर्ग ने कहा कि, '"हमने एमपीसी के वक्तव्य के साथ-साथ महंगाई एवं विकास आउटलुक के बारे में उसके आकलन पर गौर किया है। हम रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का स्वागत करते हैं। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण कदम है जो सतत विकास के लिए समुचित वास्तविक मौद्रिक स्थितियों से सामंजस्य बैठाने की दृष्टि से आवश्यक है और इसके साथ ही यह भारत की विकास संभावनाओं और स्थिर एवं सामान्य महंगाई दर के अनुरूप है।'
आपको बता दें कि निवेश में तेजी लाने की अत्यावश्यक जरूरत को देखते हुए तथा मुद्रास्फीति में पिछले तिमाही आई गिरावट के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रमुख ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती की है।
आरबीआई द्वारा यहां जारी तीसरी द्विमासिक नीति समीक्षा के दौरान बयान में कहा गया, "मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने पाया कि मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी का जोखिम कम है या फिर फिलहाल इसका खतरा नहीं है। इसी अनुसार मौद्रिक नीति में रेपो दर को 25 अंक तक घटाने का फैसला किया गया है।"
आरबीआई ने बुधवार को वाणिज्यिक बैंकों के रेपो या अल्पकालिक ऋण दर को 6.25 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है। गर्वनर ने यहां मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद संवाददाताओं को बताया कि मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के जोखिम के साथ एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने अपना तटस्थ रूख कायम रखा है।
देश में जून में खुदरा महंगाई दर रिकार्ड गिरावट के साथ 1.54 फीसदी पर बरकरार है, जबकि औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से पता चलता है कि फैक्टरी उत्पादन गिरकर 1.7 फीसदी पर आ चुका है, जो पिछले साल के समान माह में 8 फीसदी था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
