ड़ीगढ़ में रहने वाले 16 साल के छात्र हर्षित शर्मा को जायंट गूगल ने आयकन डिजाइनिंग के लिए सलेक्ट कर लिया है।
अगर आपके अंदर कुछ करने का हुनर है तो सफलता खुद आपके कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही हुआ है हर्षित शर्मा के साथ। चंड़ीगढ़ में रहने वाले 16 साल के छात्र हर्षित शर्मा को जायंट गूगल ने आयकन डिजाइनिंग के लिए सलेक्ट कर लिया है। हर्षित ने चंडीगढ़ के ही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12 वीं पास की है और वो इसी महीने अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।
ट्रेनिंग के दौरान ही मिलेंगे 4 लाख
गूगल के स्पेशल प्रोग्राम में चुने हुए हर्षित को एक साल तक कंपनी ट्रेनिंग देगी और इस दौरान उसकी सैलरी 4 लाख रुपए प्रति माह होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद हर्षित की हर महीने सैलरी 12 लाख रुपए होगी। गूगल ने हर्षित को अगस्त में ज्वाइन करने को कहा है। करुक्षेत्र, हरियाणा में मथाना के रहने वाले हर्षित 12 वीं क्लास में इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी लिया था।
कैसे हुआ सलेक्शन
हर्षित के अनुसार ऑनलाइन जॉब सर्च करते समय उसे गूगल का यह ऑफर दिखा। जिसके लिए उसने मई में अप्लाई किया और ऑनलाइन इंटरव्यू भी हुआ। पिछले 10 साल से ग्राफिक डिजाइनिंग में दिलचस्पी रखने वाले हर्षित के अनुसार जिस पोस्टर को डिजाइन किया उसके आधार पर ही सलेक्शन हुआ।
प्रधानमंत्री से मिल चुका है इनाम
हर्षित को प्रधानमंत्री की डिजीटल इंडिया स्कीम के तहत भी 7,000 रुपए का इनाम मिल चुका है। स्कूल को भी 2016 में स्मार्ट स्कूल का स्टेटस मिल चुका है। हर्षित ने कई तकनीकि कार्यक्रमों में अपने शिक्षकों की मदद की है।
ऑल-राउंडर है हर्षित
हर्षित के शिक्षकों के अनुसार हर्षित एक मेधावी छात्र है वह हर क्षेत्र में रुचि दिखाता है वह ऑल-राउंडर है। हर्षित के माता-पिता भी टीचर हैं।
शुरू में कर दिया था इग्नोर
जब हर्षित का पोस्टर सलेक्ट हो गया था तब हर्षित को गूगल की तरफ से एक इमेल भी आया था। जिस पर हर्षित ने ध्यान नहीं दिया था। लेकिन जब कुछ सप्ताह बाद गूगल की तरफ से हर्षित को फोन आया तब हर्षित ने इंटरव्यू के लिए हां किया और वीडियो कॉलिंग के द्वारा इंटरव्यू दिया।
मिलती है प्रेरणा
हर्षित की इस उपलब्धि से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। खासकर स्टूडेंट्स को। जो कि पढ़ाई-लिखाई नहीं करते हैं या फिर पढ़-लिख कर घर में बैठ जाते हैं। हरियाणा के हर्षित की जो उम्र अभी है उस उम्र के छात्र नौकरी-चाकरी के नाम से ही दूर भगते हैं। उन्हें लगता है कि अभी तो उनकी उम्र खेलने-खाने की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
