प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इकोनॉमिक रिफॉर्म को बड़ा झटका लगा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद पनगढ़िया 31 अगस्त तक इस पद पर बने रहेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी सूचनी ट्वीट करके दी है।
पीएम मोदी को 2 महीने पहले ही दे दी थी खबर
बताया जा रहा है कि नीति आयोग के वर्तमान उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने इस्तीफा देने के बाद वापस शिक्षा क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई है। समाचार पोर्टल आजतक के अनुसार अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे की खबर 2 महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी थी।
शिक्षा के क्षेत्र में वापस लौटना चाहते हैं
अरविंद पनगढ़िया ने बताया कि वह अब शिक्षा क्षेत्र में लौटना चाहते थे। इस बारे में उन्होंने बताया कि वह कोलंबिया विश्वविद्यालय से छुट्टी लेकर कार्य कर रहे थे और अब छुट्टी का वक्त पूरा हो चुका है।
पीएम मोदी ने सौंपी थी नीति आयोग की कमान
अरविंद पनगढ़िया का दायित्व मोदी सरकार के कार्यकाल में बहुत बड़ा था। नीती आयोग के गठन के बाद अरविंद पनगढ़िया को इसकी कमान सौंपी गई थी। इस नीति आयोग को नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांस्फॉर्मिंग इंडिया (NITI) नाम देते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 1 जनवरी 2015 को स्थापित किया था।
तीन बिंदुओं पर चल रहा था काम
केन्द्र सरकार के लिए नीतियों का निर्माण करने के लिए नीति आयोग ने 3 अहम उद्देश्यों को सामने रखा था- जिसमें डिजिटल इंडिया, कोऑपरेटिव फेडरलिज्म, महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाना, अर्थात 'नीति आयोग का उद्देश्य है ऐसे सुदृढ़ राज्यों का निर्माण करना जो आपस में एकजुट होकर एक सुदृढ़ भारत का निर्माण करें।
कौन हैं अरविंद पनगढ़िया?
अरविंद पनगढ़िया एक भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं और उनकी उम्र अभी 62 साल है। अरविंद पनगढ़िया कोलंबिया विश्विद्यालय में प्रोफेसर रहे हैं, वह एशियाई विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और कॉलेज पार्क मैरीलैंड के अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र केन्द्र में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और सह-निदेशक रह चुके हैं। प्रिंसटोन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी हासिल करने वाले पानागढ़िया विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (एंकटाड) में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications