भी तक सिर्फ भारत के सबसे अमीर आदमी के लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी अब एशिया के दूसरे सबसे रईस आदमी बन चुके हैं।
अभी तक सिर्फ भारत के सबसे अमीर आदमी के लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी अब एशिया के दूसरे सबसे रईस आदमी बन चुके हैं। मुकेश अंबानी ने सफलता की सीढि़यां चलते हुए चीनी मूल के कारोबारी ली का शिंग को पीछे छोड़ दिया है। हांगकांग के इस बिजनेस मैन को पीछे करते हुए अब मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
अलीबाबा ग्रुप के जैक मा नंबर वन पर
अब मुकेश अंबानी बस एक शख्स से पीछे हैं वो हैं अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन और चीनी कारोबारी जैक मा। जैक मा इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं।
एक साल में 12.1 अरब डॉलर का इजाफा
ब्लूमबर्ग की रिर्पोट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन ने महज एक साल में अपनी वेल्थ में 12.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। उनकी कुल वेल्थ अब 35.2 अरब डॉलर हो गई है। वहीं एशिया से दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति की पोजिशन से नीचे जाने वाले ली शिंग की नेट वर्थ 33.3 अरब डॉलर रह गई है। बीते एक साल में वह अपनी नेटवर्थ में केवल 4.85 अरब डॉलर का ही इजाफा कर पाए हैं।
पा सकते हैं नंबर 1 का ताज
अगर मुकेश अंबानी इसी तरह से आगे बढ़ते रहें तो जल्द ही वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बनकर नंबर 1 पोजिशन पर आ जाएंगे। जिसमें कि जैक मा का कब्जा है। अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा की नेटवर्थ 43.7 अरब डॉलर है। उनकी नेटवर्थ में एक साल में 10.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस हिसाब से मुकेश अंबानी की तरक्की की स्पीड उनसे तेज है।
जियो फोन से नेटवर्थ में हो सकता है इजाफा
यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जियो का फोन लॉन्च होने के बाद से मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में और भी अधिक इजाफा हो सकता है। ऐसे में उन्हें एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता है। जियो के कारण रिलायंस के शेयर्स काफी उुंचाई तक पहुंच गए हैं।
कंपनी मार्केट में डेट भी 15 साल के उच्च स्तर पर
रिर्पोट के अनुसार जियो के कारण कंपनी मार्केट में डेट भी 15 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। अभी तक मुकेश अंबानी जियो में 31 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुके हैं। हालांकि कंपनी की 90 फीसदी कमाई पेट्रोकेमिकल, रिफाइनिंग से हो रही है। इसके अलावा रिटेल, मीडिया और नेचुरल गैस के उत्खनन में भी कमाई जारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications