भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 31 जुलाई से बचत खातों पर ब्याज की प्रणाली को दो-स्तरीय बना दिया है।
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 31 जुलाई से बचत खातों पर ब्याज की प्रणाली को दो-स्तरीय बना दिया है। एक करोड़ रुपए से कम की जमा पर ब्याज दर को 4 फीसदी से घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि एक करोड़ रुपए से ज्यादा की जमा राशि पर 4 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के अनुसार मुद्रास्फीति की दर में कमी एवं वास्तविक उंची ब्याज दरों की वजह से बचत खातों पर दिए जाने वाले ब्याज की दर में बदलाव करना जरुरी हो गया है।
MCLR को भी घटा दिया गया है
बैंक ने यह भी कहा कि उन्होंने बचत एवं चालू खातों में नोटबंदी के बाद आए भारी नकदी प्रवाह को ध्यान में रखते हुए अपने मुख्य ऋण दर या मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेल्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को भी 90 आधार अंक घटा दिया है, और यह बदलाव 1 जनवरी 2017 से प्रभावी होगा।
शेयरों में आया उछाल
इस घोषणा के बाद से SBI के शेयरों में तीन फीसदी तक का उछाल आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बचत खातों में जमा में कमी आने से ऋणदाता के मार्जिन को मदद मिलेगी। हो सकता है अन्य बैंक बी एसबीआई बैंक के नक्से कदम पर चलते हुए बचत खातों पर दिए जाने वाले ब्याज दर में कटौती कर सकते हैं।
क्यों घटाई ब्याज दर
बैंक के अनुसार बीते कुछ समय से मंहगाई दर निचले स्तर पर है इसी के चलते बैंक की ओर से बचत खाते पर ब्याज दर कम करने का फैसला लिया गया। छोटे निवेशक मंहगाई से बचने के लिए बचत खाते में पैया रखते हैं या एफडी कराते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में दोनों ही विकल्प में ब्याज दरें घटाई जा रही हैं।
आरबीआई भी घटा सकता है ब्याज दर
माना जा रहा है कि 2 अगस्त को होने वाली बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भी ब्याज दरों में कटौती कर सकता है लेकिन रॉयटर की खबर के अनुसार इसके बाद लम्बे समय तक उसे नहीं बदला जाना मुमकिन है, क्योंकि अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications