मार्केट इकोनॉमिक्स देश के विनिर्माण क्षेत्र का जुलाई का आंकड़ा अपने मासिक सर्वेक्षण में मंगलवार को जारी करेगी।
अगले सप्ताह शेयर बाजारों में निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा, कंपनियों के तिमाही नतीजे, मॉनसून के रूख, वैश्विक बाजारों के रुझान, व्यापक आर्थिक आंकड़े, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को होने वाली है। समिति केंद्रीय बैंक के नीतिगत कदम की समीक्षा करेगी। मुद्रास्फीति के आंकड़े सकारात्मक हैं। ऐसे में एमपीसी मुख्य नीतिगत दर में कटौती कर सकती है।

मार्केट इकोनॉमिक्स देश के विनिर्माण क्षेत्र का जुलाई का आंकड़ा अपने मासिक सर्वेक्षण में मंगलवार को जारी करेगी। निक्केई इंडिया मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) जून में गिरकर चार महीनों के सबसे निचले स्तर 50.9 पर रहा। इस सूचकांक में 50 से ऊपर अंक आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता तथा 50 से नीचे मंदी का द्योतक है।
मार्केट इकोनॉमिक्स अपने मासिक सर्वेक्षण में देश के सेवा क्षेत्र का जुलाई का आंकड़ा गुरुवार को जारी करेगी। निक्केई इंडिया सर्विसेज पीएमआई का आंकड़ा जून में आठ महीनों की ऊंचाई 53.1 पर था।
इस हफ्ते जिन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर रहेगी, उनमें एनटीपीसी और फाइजर के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े शनिवार को जारी किए जाएंगे। रिलायंस पॉवर, श्री सीमेंट और सीमेंस अप्रैल-जून (2017) तिमाही के आंकड़े सोमवार को जारी करेंगे। जेएसडब्ल्यू स्टील, मैरिको, पीरामल एंटरप्राइजेज, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और टेक महिंद्रा अप्रैल-जून (2017) तिमाही के आंकड़े मंगलवार को जारी करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
