महीने में कम से कम एक बार व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं का आंकड़ा 1.3 अरब है।
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को रोजाना उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं की संख्या एक अरब को पार कर गई है। व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, मात्र एक साल पहले हमने लोगों के साथ साझा किया था कि हर महीने एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। आज हम यह बताते हुए रोमांचित हैं कि दुनियाभर में हर दिन एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग कर अपने दोस्तों और परिवारों से जुड़े रहते हैं। महीने में कम से कम एक बार व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं का आंकड़ा 1.3 अरब है।

भारत व्हाट्सएप का सबसे बड़ा बाजार है जहां इसके मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या फरवरी 2017 में 20 करोड़ दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि रोजाना उपयोग करने वाले एक अरब लोगों में भारत की हिस्सेदरी कितनी है।
फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप का कहना है कि दुनियाभर में लोग प्रतिदिन 55 अरब संदेश और 4.5 अरब फोटो इसके मंच पर साझा करते हैं। यह एप 60 भाषाओं में काम करती है और इस पर रोजाना एक अरब वीडियो भी साझा किए जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications