प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने आज फ्रीचार्ज वॉलेट का अधिग्रहण करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
एक दिन पहले ही फ्लिपकार्ट द्वारा स्नैपडील को खरीदने की बात पक्की हुई है और आज खबर आ रही है कि अब फ्रीचार्ज पर एक्सिस बैंक का अधिग्रहण होगा। प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने आज फ्रीचार्ज वॉलेट का अधिग्रहण करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यानी कि स्नैपडील से फ्रीचार्ज अब एक्सिस बैंक के पास आ जाएगा।
385 करोड़ में खरीदेगा फ्रीचार्ज को
एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज वॉलेट को 385 करोड़ रुपए में खरीदेगा। यह पूरी डील कैश में होगी। आज एक्सिस बैंक और फ्रीचार्ज के बीच इस डील के लिए एग्रीमेंट हुआ। इस एग्रीमेंट के दो महीने में पूरी होने की उम्मीद है।
क्या होगा फायदा
एक्सिस बैंक को फ्रीचार्ज पर अधिग्रहण से यह फायदा होगा कि उसके साथ एक अच्छा डिजिटल वॉलेट का ब्रांड शामिल हो जाएगा। जो कि पेटीएम से टक्कर ले सकेगा। फ्रीचार्ज के फिलहाल 30 करोड़ ग्राहक हैं। इससे बैंक को इसके प्रमोशन पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
स्नैपडील के साथ शेयर खरीदी का समझौता
शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि उसने जैस्पर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड (स्नैपडील) के साथ शेयर खरीद का समझौता किया है। यह समझौता एक्सीलिस्ट सॉल्यूशंस और फ्रीचार्ज पेमेंट टेक्नोलॉजीस की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के नकद सौदे में अधिग्रहीत किया जाना है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक एव अन्य नियामकीय अनुमतियां लेना अभी बाकी है।
अक्टूबर में मिल सकता है एग्रीमेंट
बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा कि इस सौदे पर हस्ताक्षर करना बैंक के लिए रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला है। सभी प्रकार के एग्रीमेंट दो महीने में यानी कि अक्टूबर तक मिल जाने की उम्मीद है। बैंक अपने वॉलेट कारोबार का इसमें विलय करने के बारे में विचार कर रहा है। गौरतलब है कि स्नैपडील ने फ्रीचार्ज का अधिग्रहण अप्रैल 2015 में 40 करोड़ डॉलर में किया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
