जियो को टक्कर देने के लिए लगभग हर टेलीकॉम कंपनी कुछ न कुछ जुगाड़ कर रही है। टेलीकॉम कंपनियां अपनी डिमांड बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑफर प्रस्तुत कर रही हैं।
जियो को टक्कर देने के लिए लगभग हर टेलीकॉम कंपनी कुछ न कुछ जुगाड़ कर रही है। टेलीकॉम कंपनियां अपनी डिमांड बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑफर प्रस्तुत कर रही हैं। इसी के चलते भारती एयरटेल ने अपने कस्टमर के लिए एक नया ऑफर लाकर धूम मचाने का प्रयास कर रही है। एयरटेल अपने ग्राहकों को हर दिन 4G नेटवर्क का 3GB डाटा देगा। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है।
799 रुपए में मिलेगा
एयरटेल का नया प्लान 799 रुपए में प्रदान किया जा रहा है। एयरटेल खासतौर पर वॉल्यूम डाटा यूजर्स को ध्यान में रखकर 799 रुपये का प्लान लेकर आया है। 799 रुपए के इस प्लान के अंतर्गत प्रतिदिन 3GB डाटा 2G/3G/4G डाटा दिया गया। इसी के साथ इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी शामिल है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।
प्रीपेड सिम के लिए है प्लान
आपको बता दें कि एयरटेल का यह नया ऑफर सिर्फ प्रीपेड सिम के लिए है। जिस इसके पहले वोडाफोन और आइडिया ने अपने कई प्लान लॉन्च किए थे। आपको बता दें कि जिस दिन जियो का फ्री फोन की खबर मार्केट में आयी है उस दिन एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के शेयर्स एक धड़ाम हो गए थे।
जियो की टक्कर में है प्लान
एयरटेल का यह नया प्लान जियो यूजर्स पर अटैक करता हुआ नजर आ रहा है। जियो यूजर्स की 509 रुपये के पैक में डाटा यूसेज की प्रतिदिन सीमा 2GB है। हाल में जियो ने अपना सस्ता 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च किया है। इससे भारत में मौजूद अधिकतर 2G यूजर्स रिलायंस जियो 4G में स्विच कर लेंगे।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो के प्लान 19 रुपए से शुरू होकर 9999 रुपए तक जाते हैं। वहीं जियो के पोस्टपेड कनेक्शन प्लान्स 309 रुपये से शुरू होकर 999 रुपए तक उपलब्ध हैं।
आ सकता है एयरटेल का सबसे सस्ता फोन
जियो के ही तर्ज पर एयरटेल भी फ्री तो नहीं लेकिन सबसे सस्ता मोबाइल लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। इस खबर की पुष्टि कंपनी की ओर अभी तक तो नहीं की गई है लेकिन कई न्यूज वेबसाइट और सोशल साइट में यह खबर चल रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
