कैब सर्विस में अपार सफलता पाने के बाद उबर कंपनी अब उबर मोटर सर्विस को शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी इस सर्विस के तहत कस्टमर्स को बाइक-टैक्सी की सर्विस देती है।
कैब सर्विस में अपार सफलता पाने के बाद उबर कंपनी अब उबर मोटर सर्विस को शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी इस सर्विस के तहत कस्टमर्स को बाइक-टैक्सी की सर्विस देती है। कंपनी ने भारत में उबरमोटो सर्विस एक साल पहले शुरू की थी। अभी वह सात शहरों में उबर मोटो सर्विस दे रहा है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में यह सुविधा शुरू करने के लिए वहां की राज्य सरकारों से बातचीत कर रहा है। पिछले सप्ताह ही यह सर्विस नोएडा और गाजियाबाद में भी लॉन्च की गई है।
जल्द ही पंजाब में भी शुरू हो सकती है सुविधा
कंपनी जल्द ही पंजाब के कुछ शहरों में उबर मोटो की सर्विस शुरू कर सकती है। वह चंडीगढ़ और मोहाली में भी इस सर्विस को पायलट प्रोग्राम के तहत चला रही है। उबर की प्रतिद्वंदी कंपनी ओला ने भी बाइक-टैक्सी सर्विस एक साल पहले शुरू की थी। इस वक्त वह मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, हैदाराबाद समेत 11 शहरों में यह सर्विस दे रही है।
कुछ शहरों में लगा था प्रतिबंध
कुछ शहरों की अथॉरिटीज ने ओला और उबर की इस सर्विस पर प्रतिबंध लगा दिया था। दोनों कंपनियों ने बैंगलुरू में पिछले साल मार्च महीने में एक ही दिन अपनी बाइक-टैक्सी सर्विस की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कंपनी की बाइक सीज करना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि बाइक-टैक्सी सर्विस के लिए कंपनियों को परमिट नहीं मिला है।
उबर ने अभी तक 20 लाख ट्रिप पूरी की है
केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर में जारी ट्रांसपोर्ट गाइडलाइंस को संसद में मूजूरी मिलने के बाद बाइक-टैकी सर्विस को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। इनमें कहा गया है कि राज्य सरकारों ट्रांसपोर्ट रेग्युलेशन खुद तय कर सकती है। उबर मोटो सर्विस अभी हैदराबाद, जयपुर, गड़गावं, फरीदाबाद, अहमदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में मिल रही है। नई सर्विस लॉन्च के बाद से अभी तक कंपनी ने 20 लाख ट्रिप पूरी की है।
दिल्ली सरकार से भी हो रही है बात
कंपनी द्वारा बताया गया है कि दिल्ली में उबर मोटो सर्विस शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ भी बातचीत शुरू कर रही है। उन्होंने ने कहा कि गुड़गांव में हर चार में से एक ट्रिप की शुरुआत मेट्रो स्टेशन से होती है। इससे पता चलता है कि लोगों को यह सर्विस पसंद आ रही है। उगर ने हाल में ही इंडिया में बिजनेस के लिए 52 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
