शनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज पहली बार 10,000 अंक के आंकड़े के ऊपर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज पहली बार 10,000 अंक के आंकड़े के ऊपर बंद हुआ। वहीं बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी 154 अंक की बढ़त के साथ 32,382.46 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। फार्मा, बैंकिंग और तेल एवं गैस शेयरों में जोरदार तेजी तथा वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से यहां भी बाजार में तेजी आई।

निफ्टी 56.10 अंक या 0.56 प्रतिशत के लाभ से 10,020.65 अंक पर बंद हुआ। पहली बार यह 10,000 अंक के पार बंद हुआ है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 154.19 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,382.46 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। जुलाई माह के कल डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से पहले आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 32,413.63 अंक का नया रिकॉर्ड स्तर भी कायम किया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.16 प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक में दो प्रतिशत की बढ़त रही।
एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, सिप्ला, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.22 प्रतिशत के लाभ में रहे। यूरोप और अमेरिका से सकारात्मक आंकड़ों से वैश्विक बाजारों में भी मजबूती रही, जिससे यहां भी धारणा मजबूत हुई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
