किसानों की कर्ज माफी को पार्टी द्वारा किया गया वादा बताते हुए उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होते ही राज्य सरकार इस वादे पर अमल करेगी।
किसानों की कर्ज माफी को पार्टी द्वारा किया गया वादा बताते हुए उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होते ही राज्य सरकार इस वादे पर अमल करेगी। अजय भट्ट ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ' चुनाव के समय किसानों की ऋण माफी का वादा राज्य सरकार को पांच साल में पूरा करना है। जैसे ही प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुदृढ होगी, हम इस वादे को निभायेंगे ।' प्रदेश में पिछले दिनों हुई किसानों की मौत पर विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार पर किसानों की कर्ज माफी का दबाव बनाये जाने के सवाल पर भट्ट ने यह प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि वह सत्ता से जाते-जाते खजाने को भी खाली कर गयी। भट्ट ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने पिछले मुख्यमंत्री हरीश रावत से किसानों के ऋण माफ करने की मांग की थी। इस पत्र की प्रति मीडिया को जारी करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस का चरित्र दोहरा है ।

उन्होंने कहा, 'अपनी सरकार से तो वे (कांग्रेस) ऋण माफ नहीं करवा पाये और अब हमारी सरकार के खिलाफ इस मुददे को लेकर आंदोलित हो रहे हैं।' भाजपा नेता ने कहा कि वह किसानों के कल्याण के लिये प्रतिबद्व है और जल्दी ही प्रदेश में एक किसान आयोग का गठन किया जायेगा ।
भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिये एक लाख तक के कर्ज पर ब्याज में दो प्रतिशत राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वर्ष 2013 में आयी आपदा से पीडि़त किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकडों से पता चलता है कि वर्ष 2004 से 2014 तक संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान 1.58 लाख किसानों ने आत्महत्या की । उन्होंने कहा, ' दूसरे शब्दों में इन दस सालों में प्रति वर्ष पन्द्रह हजार किसानों ने आत्महत्या की।' गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में करीब आधा दर्जन किसानों की मौतें हुई हैं जिनमें से चार मामलों में मृतकों के परिजनों का दावा है कि बैंक कर्ज वसूली के नोटिसों से परेशान होकर इन किसानों ने कथित रूप से आत्महत्या की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications