मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए नईं ऊंचाई लेकर आया।
मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए नईं ऊंचाई लेकर आया। निफ्टी ने रिकॉर्ड पहली बार 10,000 अंको का आंकड़ा पार किया और 10011.30 के उच्चतम स्तर को छुआ। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 0.25 फीसदी की बढ़त देखी गई है। दूसरी तरफ शेयर बाजार सेंसेक्स में भी बढ़त देखी गई और सेंसेक्स 32,300 अंको के स्तर तक पहुंचा।
अब तक का हाल
BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 28 अंकों की बढ़त के साथ 32,275 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18 अंक यानि 0.2 फीसदी तक बढ़कर 9,985 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 24,521.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
टॉप गेनर्स
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्राटेल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, अंबुजा सीमेंट, हीरो मोटो, वेदांता, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक 3.8-0.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। मिडकैप शेयरों में एमएंडएम फाइनेंशियल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा कम्युनिकेशंस और यूपीएल 3.3-0.8 फीसदी तक बढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में पार्श्वनाथ, श्री रेणुका शुगर्स, फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल, इंटेलेक्ट डिजाइन और जेपी इंफ्रा 17-3.9 फीसदी तक उछले हैं।
टॉप लूजर्स
दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, एचसीएल टेक, ल्यूपिन, आयशर मोटर्स, विप्रो, सिप्ला, सन फार्मा और ओएनजीसी 1.5-0.5 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में ओरेकल फाइनेंशियल, एबीबी इंडिया, अजंता फार्मा, एम्फैसिस और पेट्रोनेट एलएनजी 2.2-0.7 फीसदी तक कमजोर हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में शिल्पी केबल, महा स्कूटर्स, बालाजी टेली, हॉकिंस कूकर और टेक्समैको इंफ्रा 4.9-2.6 फीसदी तक लुढ़के हैं।
बैंकिंग, मेटल के शेयरों में तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि आईटी, मीडिया, फार्मा, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications