नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) ने कहा कि भीम (भारत इंटरफेस फोन मनी) एप के कुल डाउनलोड 1.6 करोड़ से अधिक हो गए हैं।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) ने कहा कि भीम (भारत इंटरफेस फोन मनी) एप के कुल डाउनलोड 1.6 करोड़ से अधिक हो गए हैं। जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही भीम ऐप का सक्रिय ग्राहक आधार 40 लाख है और इसका नया वर्जन शीघ्र ही जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भीम एप मोबाइल के जरिए सरल, सुगम व तत्काल भुगतान का साझा प्लेटफार्म ऐप है।
भीम एप
वित्तीय लेन-देन हेतु भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार भीम एप 30 दिसम्बर 2016 को पहली बार जारी किया गया था। भीम एप एक मोबाइल एप है जिसके द्वारा डिजिटल पेमेंट करने की सुविधा और भी आसान हो जाती है।
गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है
इस समय इस ऐप का 1.3 वर्जन गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर उपलब्ध है। इसका नया संस्करण (वर्जन 1.4) जल्द ही पेश किया जाएगा। भीम रेफरल योजना इस समय कार्यरत है। इसके तहत मौजूदा भीम ऐप उपयोक्ता को नये लोगों को भीम ऐप के उपयोग को प्रोत्साहित करना होगा। इसमें दोनों पक्षों को कुछ प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
कुल 12 भाषाओं में उपलब्ध है यह एप
यह एप हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य 10 भाषाओं में भी उपलब्ध है। आपको पता होगा कि इस एप का नाम भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है। भीम एप की मदद से आप लगभग सभी भारतीय बैंक खातों को इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य फीचर
इस एप की मदद से आप हर ट्रांजेक्शन में अधिकतम 10,000 रुपए में ट्रांसफर कर सकते हैं। तो वहीं प्रतिदिन की ट्रांसफर राशि की सीमा अधिकतम 20,000 रुपए है। साथ ही प्रतिदिन किसी बैंक से अत्याधिक 20 ट्रांजेक्शप किए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications