वोडाफोन के 244 रुपए वाले नए प्लान के अंतर्गत अब हर दिन 1 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा। तो वहीं वोडाफोन से वोडाफोन नंबर पर फोन करना 70 दिनों तक फ्री रहेगा।
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए तमाम टेलीकॉम कंपनियां जी-तोड़ मेहनत करने की कोशिश में लगी हुई हैं। तभी तो जैसे ही जियो का कोई ऑफर आता है तुरंत ही दूसरी कंपनी अपना एक नया ऑफर लॉन्च कर देती हैं। अब भारतीय टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन की ही बात करते हैं जो कि अपने कस्टमर के लिए 244 रुपए वाला एक नया प्लान लेकर आ गया है।
हर दिन मिलेगा 1 जीबी 3G/4G डाटा
वोडाफोन के 244 रुपए वाले नए प्लान के अंतर्गत अब हर दिन 1 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा। तो वहीं वोडाफोन से वोडाफोन नंबर पर फोन करना 70 दिनों तक फ्री रहेगा। यानी कि आपको इसके लिए कुछ चार्ज देने की आवश्यकता नहीं होगी।
प्रीपेड सिम पर मिलेगा लाभ
यह नया ऑफर उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास प्रीपेड सिम है। साथ ही यह पहले रीचार्ज पर ही उपलब्ध होगा यानी कि नए कस्टमर ही इसका उपयोग कर सकते हैं। पहले रीचार्ज के मौके पर यह प्लान 70 दिनों तक वैलिड होगा। दूसरी बार रीचार्ज करवाने पर वैलिडिटी घटकर 35 दिन पर आ जाएगी। लेकिन रेट वही रहेगा 244 रुपए।
346 रुपए का भी प्लान
244 के रीचार्ज प्लान के अलावा एक और प्लान मिल रहा है जिसकी कीमत 346 रुपए है। इस पैक के तहत भी कस्टमर्स को हर दिन 1जीबी डाटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसकी वैद्यता 56 दिन की होगी। इसके साथ हर दिन 300 मिनट कॉलिंग कर सकते हैं जबिक सप्ताह भर के लिए 1200 मिनट की कैपिंग है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
