तेल-गैस के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स नईं ऊंचाई पर

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 216.98अंकों की तेजी के साथ 32,245.87 पर और निफ्टी 51.15 अंकों की तेजी के साथ 9,966.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.33 अंकों की तेजी के साथ 32100.22 पर खुला और 216.98 अंकों या 0.68 % की तेजी के साथ 32,245.87 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,320.86 के अब तक के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर और 32,058.33 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex hits fresh peak of 32,135.91; Nifty at 9,939.30

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 40.88 अंकों की तेजी के साथ 15,226.41 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.13 अंकों की तेजी के साथ 16,035.76 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.55 अंकों की तेजी के साथ 9,936.80 पर खुला और 51.15 अंकों या 0.52 % की तेजी के साथ 9,966.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,982.05 के ऊपरी और 9,919.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी रही। दूरसंचार (1.39 %), सूचना प्रौद्योगिकी (1.05 %), प्रौद्योगिकी (1.05 %), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.95 %) और ऊर्जा (0.80 %) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- धातु (0.58 %), स्वास्थ्य सेवाएं (0.42 %), रियल्टी (0.19 %) और आधारभूत सामग्री (0.03 %) प्रमुख रहे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+