मुखौटा (शेल) कंपनियों की कथित रुप से मदद करने को लेकर कम से कम 26 चार्टेड अकाउंटेंट इंस्ट्टयूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की जांच के घेरे में हैं।
मुखौटा (शेल) कंपनियों की कथित रुप से मदद करने को लेकर कम से कम 26 चार्टेड अकाउंटेंट इंस्ट्टयूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की जांच के घेरे में हैं। आईसीएआई चार्टेड अकाउंटेंट की रेगुलर बॉडी है और गड़बड़ी करने वाले सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।
कालेधन से निपटने का प्रयास
ICAI के प्रेसिडेंट निलेश शिवजी ने कहा कि मुखौटा कंपनियों से कथित संबंध के संदर्भ में 26 चार्टेड अकाउंटेंट की भूमिका की आईसीएआई जांच कर रही है। सरकार काला धन की समस्या से निपटने के तहत मुखौटा कंपनियों के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। इस क्रम में कई इकाईयां विभिन्न एजेंसियों के जांच के घेरे में आई हैं। इसमें गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय शामिल हैं।
मुखौटा कंपनियां संदिग्ध इकाईयां हैं
निलेश शिवजी ने कहा कि एसएफआईओ की तरफ से 26 चार्टेड अकाउंटेंट के नाम आए हैं और उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आईसीएआई नियमों के उल्लंघन को लेकर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है। इसमें निलंबन एवं पंजीकरण तक रद्द किया जाना शामिल हैं। मुखौटा कंपनियां संदिग्ध इकाईयां होती हैं जिनका उपयोग कालेधन को सफेद बनाने में किया जाता है।
पहले भी हुई हैं जांच
सरकार की कई एजेंसियां एक साथ चार्टेड अकाउंटेंट पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। सरकार ने 37,000 शेल कंपनियों की पहचान की है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ICAI द्वारा की जा रही जांच इसी की कड़ी है? इसके जवाब में ICAI के पूर्व प्रेसिडेंट उत्तम अग्रवाल कहते हैं कि आईसीएआई एक स्वतंत्र बॉडी है, जिसे संसद ने ताकत दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी सत्यम मामले से लेकर कई अन्य मामलों में दोषी चार्टेड अकाउंटेंट पर एक्शन लिया गया है।
हजारों CA हैं जिन पर आरोप है
देश के हजारों चार्टेड अकाउंटेंट्स पर शेल कंपनियों के कालेधन को सफेद करने का आरोप है और जैसा कि कहा जा रहा है कि 11 सालों में सिर्फ 25 चार्टेड अकाउंटेंट को ही सजा मिली है ऐसा संभव नहीं है। यह आंकड़ा सही नहीं है। दूसरी बात यह है कि शेल कंपनी इनकॉरपोरेट की है और अकाउंट फाइल नहीं हुए हैं तो वह दोषी हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications