अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने से लोगों को नकदी जुटा पाना कठिन हो जाएगा।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लागू होने से लोगों को नकदी जुटा पाना कठिन हो जाएगा। वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित 'दिल्ली इकॉनॉमिक्स कॉन्क्लेव 2017' में जेटली ने कहा, "नोटबंदी के बाद जीएसटी व्यवस्था लागू होने से अब नकदी पैदा कर पाना बहुत कठिन होगा, और इससे अधिक अनुपालन और डिजिटीकरण के उद्देश्य पूरे होंगे।"

जेटली ने कहा कि दोनों कदमों से डिजिटल भुगतान में वृद्धि हुई है और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों करों की वसूली के अधिक करदाता आधार पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, "डिजिटीकरण में वृद्धि के संकेत दिखने लगे हैं, क्योंकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करदाता आधार बढ़ा है।"
जेटली ने कहा कि इसके अतिरिक्त तीन कदमों के जरिए व्यवस्था में मौजूद काले धन पर हमला किया गया है। इन कदमों में विदेशों में काला धन रखने वालों को दंडित करना, बेनामी संपत्ति कानून और दिवालियापन एवं दिवालिया संहिता शामिल हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications