कंपनियों को पिछले साल के रेवन्यू के आधार पर रैंकिंग देने वाले फॉर्चून ग्लोबल 500 की लिस्ट में इस बार एशियाई कंपनियों का कब्जा है।
कंपनियों को पिछले साल के रेवन्यू के आधार पर रैंकिंग देने वाले फॉर्चून ग्लोबल 500 की लिस्ट में इस बार एशियाई कंपनियों का कब्जा है। दुनियाभर की शीर्ष 500 कंपनियों में 40 फीसदी एशियाई कंपनियां हैं। कुल 197 एशियाई कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। ये लिस्ट साल 2016 में कंपनियों की कमाई के आधार पर तैयार की गई है। इस लिस्ट में कुल 7 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं, जिसमें इंडियन ऑयल टॉप 200 में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय कंपनी हैं।
अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियों का दबदबा
फॉर्चून 500 की लिस्ट को देखकर यह साफ हो चुका है कि एशिया अब कमाई के मामले में बाकी महाद्वीपों से आगे निकल चुका है। इस लिस्ट में उत्तरी अमेरिका क्षेत्र की 145 कंपनियां शामिल हैं, तो 143 यूरोपीय कंपनियों को भी इसमें जगह मिली है। कभी इस लिस्ट में अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियों का ही दबदबा रहता था, पर इस साल एशियाई कंपनियों ने अमेरिकी-यूरोपीय कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में बाकी महाद्वीपों की महज 14 कंपनियां ही जबह बना सकी हैं।
7 भारतीय कंपनियां भी हैं शामिल
फॉर्चून ग्लोबल 500 की लिस्ट में जो 7 भारतीय कंपनियां हैं उनमें इंडियन ऑयल शीर्ष पर है। हालांकि फॉर्चून ग्लोबल 500 की लिस्ट में इंडियन ऑयल दुनिया भर की कंपनियों में 168 वें स्थान पर है, पर बाकी की भारतीय कंपनियां टॉप 200 से बाहर ही हैं। भारत की बाकी कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, टाटा मोटर्स, राजेश एक्सपोर्ट्स, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हैं।
132 कंपनियों के साथ अमेरिका नंबर 1 पर
देशों के लिहाज से देखें तो 132 कंपनियों के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है। चीन 109 कंपनियों के साथ दूसरे स्थान पर है जो जापान की 51 कंपनियों की इस लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में 15 दक्षिण कोरियाई कंपनियां भी शामिल हैं।
वॉलमार्ट है नंबर 1 पर
वॉलमार्ट सबसे ज्यादा रेवन्यू के साथ पहले नंबर पर है। अगले तीन पोजिशन्स पर चीनाी कंपनियों-स्टेट ग्रिड, सिनोपेक और चाइना पेट्रोलियम का कब्जा है। फॉर्चून ग्लोबल 500 की लिस्ट में भले ही चीन का दबदबा सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों के कारण लेकिन अब चीन की प्राइवेट कंपनियां भी इस लिस्ट में जगह बना पाने में कामयाब हो रही हैं।
More From GoodReturns

ईरान-इजरायल जंग के बढ़ते तनाव पर केंद्र ने दिया भरोसा, भारत में तेल की नहीं होगी कमी, मजबूत है क्रूड स्टॉक

iPhone 17e: एप्पल का सबसे किफायती धमाका! ₹64900 में लॉन्च हुआ iPhone 17e, जानें फीचर्स और सेल की तारीख

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर



Click it and Unblock the Notifications