अब तक आपने लोन लेने के लिए बैंको के चक्कर न जाने कितनी बार लगाए होंगे। लेकिन अब आप एटीएम के द्वारा भी लोन ले सकते हैं।
अब तक आपने लोन लेने के लिए बैंको के चक्कर न जाने कितनी बार लगाए होंगे। लेकिन अब आप एटीएम के द्वारा भी लोन ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करने में बैंकों की भी अहम भूमिका है। इसके लिए बैंक हर सप्ताह कोई न कोई नया फीचर लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक कदम प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई ने उठाया है। जिसके अंतर्गत आप एटीएम से ही पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कितना ले सकेंगे लोन
ICICI बैंक अपने एटीएम के जरिए 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन देगा। यह सुविधा चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलेगी। बैंक के अनुसार यह सुविधा सैलरी पाने वाले कस्टमर्स को ही मिल सकती है। यानी कि जो लोग नौकरी करते हैं और सैलरी हर महीने उनके अकांउट में कंपनी के द्वारा आती है मात्र वही लोग ATM के द्वारा पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा लोन
बैंक इसके लिए क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों के डाटा का इस्तेमाल करेगा। उनकी रिर्पोट के आधार पर बैंक पहले ग्राहकों को परखेगा, उसके बाद उन्हें यह सुविधा देने पर विचाार करेगा। कस्टमर को एटीएम पर लेन-देन के बाद स्क्रीन पर एक संदेश दिखेगा, जिसमें उन्हें यह बताया जाएगा कि वे पर्सनल लोन ले सकते हैं या नहीं।
लोन के विकल्प के बारे में बताया जाएगा
कस्टमर को बैंक के द्वारा लोन या कर्ज के बारे में ऑप्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ब्याज दर, प्रोसेसिंग शुल्क, मासिक किश्त जैसे अहम सूचनाएं दी जाएंगी। ग्राहक की मंजूरी मिलने के बाद उसके खाते में राशि डाली जाएगी।
लोन की अवधि
अगर कोई कस्टमर पर्सनल लोन लेने का मन बनाता है और वह बैंक के मापदंडों पर खरा उतरता है तो वह 15 लाख रुपए तक का पांच साल की अवधि वाला पर्सनल लोन ले सकता है। बैंक के अनुसार यह रकम तुरंत उसके बैंक खाते में क्रेडिट हो जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
