600 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी भारतीय ट्रेन।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ट्रेनों की गति 600 किमी प्रतिघंटे करने की दिशा में कार्य योजना तैयार कर रही है और इसके लिए सरकार एप्पल जैसी वैश्विक तकनीक वाली कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार के प्रमुख सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने मंत्रालय के 18000 करो़ड़ रुपये के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के तहत दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड 200 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने की योजना है।
एसोचैम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने बताया, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे आपका कितना यात्रा समय बचेगा। भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए प्रभु ने बताया कि 6 महीने पहले सरकार ने विश्व की प्रमुख टैक्नोलॉजी डेवलपरों से बात की ताकि ट्रेनों की गति को 600 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सके।
उन्होंने कहा, हमने पहले से ही एप्पल जैसी कंपनियों से बात कर रहे हैं यह तकनीक न केवल भारत से निर्यात होगी बल्कि भारत में ही विकसित भी होगी। रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेल के लिए सुरक्षा हमेशा से ही एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इस दिशा में सुधार लाने की दिशा में रेलवे लगातार कार्य कर रहा है।
(भाषा)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications