टेलीकॉम कंपनियों के रिलायंस जियो किसी बुरे सपने से कम नही है।
टेलीकॉम कंपनियों के लिए रिलायंस जियो किसी बुरे सपने से कम नही है। रिलायंस जियो के हर एलान के बाद प्रतिद्वंदी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। प्रमुख प्रतियोगी कंपनी एयरटेल और आइडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई वहीं रिलायंस के शेयर तेजी से कारोबार करते देखे गए।
भारती एयरटेल के शेयर गिरे
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम की मीटिंग शुरु होते ही रिलायंस के शेयरों के भाव बढ़ने लगे। वहीं आइडिया और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। भारती एयरटेल के शेयर 416 रुपए पर खुले और दोपहर 12 बजे तक भारतीय एयरटेल का शेयर गिरकर 404 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि बाद में शेयर संभला और अच्छा कारोबार किया और बाजार बंद होने तक 411.70 अंको तक पहुंच गया। एयरटेल के शेयरों में करीब 2 फीसदी (1.91%) की गिरावट दर्ज की गई।
आइडिया सेलुलर के शेयर भी धड़ाम
वहीं एयरटेल से अलग आइडिया सेलुलर के शेयर सुबह 95.96 अंको पर खुले और 12 बजे तक गिरकर 88.35 अंको तक पहुंच गए। हालांकि 2 बजे के दौरान आइडिया के शेयरों में तेजी दिखी और शेयर ने संभलते हुए कारोबार किया और बाजार बंद होने तक आइडिया सेलुलर के शेयर 91.65 तक कारोबार करते हुए बंद हुए। आइडिया के शेयरों में 3.58 फीसदी की गिरावट देखी गई।
रिलायंस के शेयरों में दिखा बड़ा उछाल
बात अगर दिग्गज कंपनी रिलायंस की करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3.60 फीसदी का उछाल देखा गया सुबह 1,547 अंको पर शेयर ओपन होने के बाद तेजी से बढ़ा और बाजार बंद होते-होते शेयर ने 1584 अंको का कारोबार किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 55.10 अंको की तेजी देखी गई।
जियो का फ्री फोन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम की मीटिंग के दौरान शुक्रवार को मुफ्त 4जी फीचर फोन की घोषणा की गई। इस दौरान 153 रुपए का टैरिफ प्लान भी लॉन्च किया गया जिसमें अनलिमिटेड डेटा देने की घोषणा की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
