भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी की सीरीज-2005 वाली 20 रुपए के नए नोट जारी करने वाला है। यह सूचना खुद भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही महात्मा गांधी की सीरीज-2005 वाली 20 रुपए के नए नोट जारी करने वाला है। यह सूचना खुद भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। नई नोट डिजाइन में पहले वाली नोट के जैसे ही होगी। बस उसमें अंतर यह होगा कि इन बैंक नोटों के दोनों संख्या पटलों में इनसेट लेटर 'S' होगा। साथ ही इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर भी होंगे। नोट के दूसरी तरफ या कहें की पीछे की ओर 2016 मुद्रण वर्ष अंकित होगा।
फॉन्ट का बढ़ता आकार
दोनों संख्या पैनलों में अंक बाएं से दाएं की ओर बढ़ते आकार में होंगे, जबकि पहली तीन अल्फान्यूमेरिक अक्षर आकार में एक जैसे होंगे।
इंटैलियो प्रिंटिंग
अब तक 20 रुपए के नोट में इंटौलियो (उभरी हुई प्रिंटिंग) में मुद्रित अंक 20, आरबीआई मुहर, महात्मा गांधी की फोटो, आरबीआई मुद्रालेख, गारंटी और वचन खंड, गर्वनर के हस्ताक्षर, अशोक स्तंभ प्रतीक को अब ऑफसेट प्रिंटिंग यानी कि उभरी हुई प्रिंटिंग के बिना जारी किया जा रहा है। इसके अलावा बैंक नोट के बाएं ओर आयताकार पहचान चिन्ह हटा दिया गया है।
कलर
नोट के पीछे के भाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि सामने के भाग में रंग थोड़ा हल्का होगा। उसकी वजह है इंटैलियो प्रिंटिंग का हट जाना।
गुप्त प्रतिबिंब (लेटेंट इमेज)
नोट के दाएं तरफ महात्मा गांधी के चित्र के वर्टिकल बैंड में अब तक अंतर्निहित प्रतिकृति यानी की गुप्त प्रतिबिंब होता था। जिसमें अंक 20 दिखाई देता था। यह लेटेंट इमेज नोट को आंख के स्तर के सामानंतर रखने से दिखाई देती है। अब यह फीचर 20 रुपए के नोट में नहीं रहेगा।
नोट का पीछे का भाग
20 रुपए के नए नोट के पीछे के भाग में कोई बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि इसमें कोई बदलाव करने का विचार नहीं है। पिछला भाग पुराने नोट के ही समान रहेगा।
200 रुपए के नोट
यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही 200 रुपए के नोट भी मार्केट में आने वाले हैं। डीमॉनटाइजेशन को खत्म करने के उद्देश्य से आरबीआई 200 रुपए के नोट जारी कर सकता है। 200 रुपए के नोट इस साल के अंत तक आने की संभावना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications