फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियां हर सेकेंड इतनी कमाई करती हैं जिसके बारे में सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है।
क्या आपको पता है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां 1 सेकेंड में कितनी कमाई करती हैं, आज इस बात का खुलासा हो जाएगा। फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियां हर सेकेंड इतनी कमाई करती हैं जिसके बारे में सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। यहां हम आपको दुनिया की 5 बड़ी कंपनियों की हर सेकेंड होने वाली कमाई के बारे में बताएंगे।
फेसबुक
सबसे पहले बात करेंगे फेसबुक की, फेसबुक इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। दुनिया भर में फेसबुक के 2 अरब से ज्यादा यूजर हैं। फेसबुक एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ स्टार्टअप था जो आज अरबों की कमाई कर रहा है। फेसबुक की प्रति सेकेंड कमाई 81$ है। यानि की भारतीय रुपए के हिसाब से 5,210.73 रुपए है। यहां 1 डॉलर की वर्तमान दर 64.33 रुपए है। इस हिसाब से देखा जाए तो फेसबुक हर मिनट 4,860 डॉलर की कमाई करता है जो कि भारतीय रुपए में 3 लाख 12 हजार 643 रुपए होती है।
गूगल
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर गूगल है। हालांकि ये देखकर हैरानी होती है कि गूगल पर हर सेकेंड करोड़ो लोग कुछ ना कुछ खोजते रहते हैं फिर भी गूगल चौथे स्थान पर है। खैर, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की कमाई 658$ प्रति सेकेंड है जो कि रुपए के हिसाब से 42 हजार 329 रुपए है यानि कि गूगल की हर मिनट की कमाई 39 हजार 480 डॉलर है जो कि भारतीय रुपए में 25 लाख 39 हजार 748 रुपए होती है।
माइक्रोसॉफ्ट
लिस्ट में तीसरी कंपनी भी अमेरिका से ही है, अमेरिका की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। माइक्रोसॉफ्ट दुनिया भर में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम सप्लाई करती है। माइक्रोसॉफ्ट की प्रति सेकेंड कमाई 1170$ है जो कि भारतीय रुपए के हिसाब से 75 हजार 226 रुपए प्रति सेकेंड होती हैं, इस लिहाज से अगर देखा जाए तो माइक्रोसॉफ्ट एक मिनट में 70 हजार 200 डॉलर की कमाई करता है जोकि भारतीय रुपए के हिसाब से 45 लाख 15 हजार 966 रुपए है।
सैमसंग
टॉप फाइव की लिस्ट में एक मात्र गैर अमेरिकी कंपनी है सैमसंग, सैमसंग साउथ कोरिया की कंपनी है और ये कंपनी मोबाइल फोन, होम अप्लाएंस, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि बनाने के अलावा डिफेंस सेक्टर के लिए भी काम करती है, हाल ही में भारत की टाटा के साथ सैमसंग ने तोप बनाने की डील साइन की है। सैमसंग की प्रति सेकेंड की कमाई $1640 है जो कि भारतीय रुपए के हिसाब से 1 लाख 5 हजार 501 रुपए होती है। सैमसंग की प्रति मिनट कमाई 98 हजार 400 डॉलर है जो कि भारतीय रुपए के हिसाब से 63 लाख 30 हजार 072 रुपए है।
एपल
लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका की जानी मानी कंपनी एपल है। एपल दुनिया भर में आईफोन और मैक ऑपरेटिंग सिस्टम की सप्लाई करती है। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स अपने आप में बेहद खास होते हैं और इसकी किसी से भी तुलना करना समय की बर्बादी है, कंपनी की प्रति सेकेंड कमाई $1997 है। जो कि भारतीय रुपए में 1 लाख 28 हजार 467 रुपए बनती है, अगर एपल की एक मिनट की कमाई की बात करें तो एपल कंपनी एक मिनट में 1 लाख 19 हजार 820 डॉलर की कमाई करती है जो कि भारतीय रुपए में 77 लाख 8 हजार 20 रुपए बनती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications