ऑल इंडिया रेडियो (AIR) में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' से AIR को 10 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है।
ऑल इंडिया रेडियो (AIR) में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' से AIR को 10 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। सूचना और प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने लोकसभा में लिखित जवाब में इसकी जानकारी दी है। यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है।
क्या है 'मन की बात'
'मन की बात' आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है जिसके जरिये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था। जनवरी 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने भी उनके साथ कार्यक्रम में भाग लिया एवं भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए।
बढ़ रही है AIR की कमाई
सरकार के दिए आकड़ों से यह पता चलता है कि इस कार्यक्रम से होने वाली कमाई बढ़ रही है। सूचना प्रसारण मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 206-17 में इस कार्यक्रम के जरिए रेडियो को 5.19 करोड़ का राजस्व मिला जबकि साल 2015-16 में इस कार्यक्रम के जरिए 4.78 करोड़ की कमाई ऑल इंडिया रेडियो को हुई।
अंग्रेजी और संस्कृत में भी होगा प्रसारित
यह प्रोग्राम न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का 18 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाता है। अब इसको अंग्रेजी और संस्कृत में भी प्रसारित किया जाने वाला है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट और शॉर्ट वेब ट्रांसमीटर के माध्यम से यह कार्यक्रम विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।
राष्ट्रपति ओबामा के साथ भी पीएम कर चुके हैं मन की बात
आपको बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान दूसरी बार भारत आए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा मोदी के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने विचारों को व्यक्त करते हुए लोगों के सवालों के जवाब भी दिए थे। वह गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी कि 26 जनवरी 2015 में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications