डोकलाम में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भारत सरकार रुस के साथ एक बड़ी डिफेंस डील करने जा रही है। भारत और रूस के बीच FGFA यानि फिफ्थ जनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट को लेकर सहमति बन चुकी है और दोनों देश इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। भारत व रूस पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमान के संयुक्त विकास के लिए जल्द ही एक समझाौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

रोस्टेक स्टेट कारपोरेशन के सीईओ सरगेई शेमेजोव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एफजीएफए के संयुक्त रूप से विकास के लिए अरबों डालर की परियोजना को निकट भविष्य में अंतिम रूप दिया जाएगा। भारत व रूस ने एफजीएफए परियोजना के लिए 2007 में अंतर सरकारी समझाौता किया था।
यहां प्रीमियर एयर शो मैक्स 2017 के अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, पांचवीं पीढ़ी लड़ाकू विमान के लिए काम चल रहा है। एक चरण पूरा हो चुका है। अब हम दूसरे चरण पर विचार विमर्श कर रहे हैं। मेरी राय में निकट भविष्य में सभी फैसले कर लिए जाएंगे और अनुबंध दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होंगे।
इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया, लेकिन काम चल रहा है। यह बहुत जटिल है इसलिए यह जल्दी जल्दी नहीं हो रहा। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले ही नयी दिल्ली में सरकारी सूत्रों ने कहा था इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए लगभग सारा जमीनी काम पूरा हो चुका है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications