मंगलवार को 364 अंको की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार संभला। शेयर बाजार में बुधवार को 244 अंको उछाल दर्ज किया गया। देश के शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 244.36 अंकों की तेजी के साथ 31,955.35 पर और निफ्टी 72.45 अंकों की तेजी के साथ 9,899.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 171.81 अंकों की तेजी के साथ 31,882.80 पर खुला और 244.36 अंकों या 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 31,955.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,978.89 के ऊपरी स्तर को छुआ और 31,793.72 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 151.98 अंकों की तेजी के साथ 15,258.83 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 156.97 अंकों की तेजी के साथ 15,974.57 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.80 अंकों की तेजी के साथ 9,855.95 पर खुला और 72.45 अंकों या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 9,899.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,905.05 के ऊपरी और 9,851.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (3.08 फीसदी), धातु (1.95 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.78 फीसदी), रियल्टी (1.50 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications