आज यानि 18 जुलाई को डीजल और पेट्रोल की कीमतों एक बार फिर बदलाव देखा गया है। देश भर के पेट्रोल पंप पर तेल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।
आज यानि 18 जुलाई को डीजल और पेट्रोल की कीमतों एक बार फिर बदलाव देखा गया है। देश भर के पेट्रोल पंप पर तेल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि 16 जून के बाद से हर रोज डीजल और पेट्रोल की कीमतों को बदलने का निर्णय लिया गया है। 16 जून के बाद से पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार कमी देखी जा रही थी, हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम में ये तेजी मामूली है। पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे और डीजल के दाम में 6 पैसे की तेजी देखी गई है। पेट्रोल-डीजल की दरों में उतार-चढ़ाव से जुड़ी हर खबर हम आपको सबसे पहले और सबसे सटीक देने की कोशिश करेंगे, ताकि आप हर दिन होने वाले बदलावों से अपडेट रहें। आइए देखते हैं देश के 10 बड़े राज्यों में डीजल पेट्रोल की कीमत आज कितनी है।
नई दिल्ली
बात सबसे पहले करेंगे राजधानी नई दिल्ली की। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं। अभी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 64.21 पैसे हैं जबकि डीजल का दाम 55.04 पैसे है। आगे देखें यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी के बाद से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दरों में तेजी के बाद यूपी में पेट्रोल का दाम 67.69 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 56.00 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें उत्तराखंड में डीजल और पेट्रोल के दाम
उत्तराखंड
उत्तराखंड ने डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले कार्बन उपकर को हटा लिया है। अब उत्तराखंड वासियों को सस्ते दर पर डीजल और पेट्रोल मिलेगा। कार्बन उपकर हटाने के बाद डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की कमी होगी जबकि पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता होगा। उत्तराखंड में पेट्रोल का दाम 68.81 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 58.34 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगे देखे बिहार में डीजल और पेट्रोल के दाम
बिहार
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद बिहार में पेट्रोल का दाम 68.81 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 58.74 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम
मध्यप्रदेश
यूपी और बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल के दाम ज्यादा हैं। पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल का दाम 70.76 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 61.55 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें राजस्थान में डीजल और पेट्रोल के दाम
राजस्थान
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 66.92 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 59.07 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम
मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई तेजी के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 73.54 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 58.59 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम
कोलकाता
कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा है पर मुंबई के मुकाबले ये दाम कम हैं। कोलकाता में दरों में तेजी के बाद पेट्रोल का दाम 67.62 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल के दाम 57.79 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दाम
चेन्नई
चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम कोलकाता की दरों के आस-पास हैं। दरों में तेजी के बाद चेन्नई में पेट्रोल का दाम 66.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 58.04 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गोवा में डीजल और पेट्रोल के दाम
गोवा
देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में तेजी के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 58.28 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 57.42 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम
गुजरात
पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 65.92 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 61.19 रुपए प्रति लीटर है।
सभी आंकड़े पेट्रोलडीजलप्राइसडॉटकॉम से लिए गए हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications