योग गुरू बाबा रामदेव का आयुर्वेद स्थल पतंजलि देश में शीर्ष 10 प्रभावी ब्रांड बनकर उभरा है।
योग गुरू बाबा रामदेव का आयुर्वेद स्थल पतंजलि देश में शीर्ष 10 प्रभावी ब्रांड बनकर उभरा है। इस सूची में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो भी टॉप 10 प्रभावशाली ब्रांड में शामिल में हैं। लिस्ट में कई बड़ी-बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है जिसमें गूगल पहले स्थान पर, माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर और फेसबुक तीसरे स्थान पर है।
पतंजलि का चौथा नंबर
इपसोस ने सर्वाधिक प्रभावी ब्रांड पर अपनी रिर्पोट में कहा है कि घरेलू कंपनी पतंजलि चौथे और रिलायंस जियो 9 वें स्थान पर है। खास बात यह है कि पतंजलि और रिलायंस जियो ने प्रभावी तरीके से सूची में जगह बनाई है क्योंकि ये दोनों कंपनियां पिछले साल के रिर्पोट में शामिल नहीं थी।
100 से ज्यादा ब्रांडो का हुआ मूल्यांकन
इपसोस के अध्ययन में 21 देशों में 100 से अधिक ब्रांडो का मूल्यांकन किया गया है। इसमें भारत में 100 ब्रांड के निर्धारण के लिए 1000 भारतीयों से आनलाइन जानकारी ली गई। अध्ययन में 36600 लोगों से बातचीत की गई।
एसबीआई पांचवे नंबर में
भारतीय स्टेट बैंक एकमात्र वित्तीय संस्थान है जिसने सूची में जगह बनाई है। बैंक चार पायदान उुपर आते हुए पांचवे स्थान पर रहा। तो वहीं ऑनलाइन शॉपिंग स्टेशन फ्लिपकार्ट तीन स्थान नीचे खिसकर 10 वें स्थान पर पहुंच गया है। तो वहीं अमेजन कुछ पायदान ऊपर उठकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।
सैमसंग सातवें और एयरटेल 8 वें स्थान
टॉप ब्रांड के लिस्ट की सूची में सैमसंग सातवें पायदान पर तो वहीं भारती एयरटेल 8वें स्थान पर अपनी जगह बना लिए हैं। सूची में 11 से 20 वें स्थान पर स्नैपडील, एपल, डिटोल, कैडबरी, सोनी, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, गुड डे और अमूल शामिल हैं।
प्रभावशाली ब्रांड जीवन से बड़ा होता है
इस मौके पर इपोसेस के कार्यकारी निदेशक पी चक्रवर्ती ने कहा कि प्राभवशाली ब्रांड जीवन से बड़ा होता है। वे हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं। हम उनमें भावानात्मक रुप से जुड़े होते हैं और उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते क्योंकि वो प्रभावशाली होते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications