हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो के स्मार्टफोन जल्द ही सस्ते दामों में मिलने शुरू हो सकते हैं। इसके फोन ऑनलाइन से भी अपेक्षाकृत कम कीमत में मिलेंगे।
हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो के स्मार्टफोन जल्द ही सस्ते दामों में मिलने शुरू हो सकते हैं। इसके फोन ऑनलाइन से भी अपेक्षाकृत कम कीमत में मिलेंगे।
लेनोवो एमबीजी इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुधीन माथुर ने बताया कि हम अभी भी मूल्य कटौती की मात्रा का मूल्यांकन कर रहे हैं, यह जल्द ही प्रभाव में आ जाएगा। उन्होंने आगे इस पर कहा कि संशोधन जीएसटी के रोलआउट का अनुसरण कर रहा है। माथुर ने कहा, हालांकि हैंडसेट की कीमतें, नयी कर व्यवस्था के हिसाब से लागू की जाएंगी।

1 जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद ऐपल और आसुस जैसी बड़ी कंपनियां अपने स्मार्टफोन की कीमतों में कमी कर चुकी हैं। जीएसटी के तहत, मोबाइल हैंडसेट पर 12 प्रतिशत का कर लगाया जा रहा है, जो कि पहले अलग- अलग राज्यों के हिसाब से 8-18 प्रतिशत लगता था।
लेनोवो (मोटोरोला के साथ) अनुबंध विनिर्माण के माध्यम से भारत में अपने हैंडसेट का निर्माण करता है। भारत दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक है। सैमसंग, माइक्रोमैक्स और लावा जैसी बड़ी मोबाइल कंपनियों का बाजार में एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेनोवो, विवो और ओपो जैसी चीनी मोबाईल कंपनियां बहुत ही तेजी से उनके बाजार की हिस्सेदारी को खा रहीं हैं।
इन सभी नामी कंपनियों के बीच प्रतियोगिता बहुत जबरदस्त है विशेष रुप से सस्ते मोबाइल पर (12000 व उससे नीचे के हैडसेट) और बीच की रेंज (12,000-20,000) के मोबाइल पर।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
