नोटबंदी कड़े फैसले और जीएसटी के कड़े कानूनों के बाद भी देश की जनता का भरोसा केंद्र की मोदी सरकार पर कायम है।
नोटबंदी कड़े फैसले और जीएसटी के कड़े कानूनों के बाद भी देश की जनता का भरोसा केंद्र की मोदी सरकार पर कायम है। हालांकि इस बात की पुष्टि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों से ही साबित हो गई थी वहीं अब अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। मोदी सरकार को दुनिया में सबसे भरोसेमंद सरकार के रूप में दर्शाया गया है। रिपोर्ट में भारत टॉप पर है वहीं दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र अमेरिका इस लिस्ट में 10वें पायदान में है, रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 30 फीसदी अमेरिकी ट्रंप सरकार पर भरोसा करते हैं।
OECD की रिपोर्ट
समाचार पोर्टल नवभारत टाइम्स ने ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलवमेंट यानि कि OECD की रिपोर्ट की हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, रिपोर्ट में दी गई लिस्ट में भारत टॉप पर है, जबकि ग्रीस को आखिरी स्थान पर रखा गया है। लिस्ट के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा 73 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है। वहीं भारत के बाद कनाडा का नंबर है जहां 62 फीसदी लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। लिस्ट में कुल 15 देश शामिल किए गए हैं।
15 देश लिस्ट में शामिल
लिस्ट में रूस और तुर्की संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों देशों के 58 फीसदी लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। जर्मनी इस लिस्ट में 55 फीसदी 'भरोसे' के साथ चौथे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 48 फीसदी लोग सरकार पर भरोसा करते हैं। लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 7वें स्थान पर है जबकि 8वें स्थान पर ब्रिटेन है वहीं जापान के 36 फीसदी लोग अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं।
10वें स्थान पर अमेरिका
इस लिस्ट में अमेरिका 10वें स्थान पर है। सिर्फ 30 फीसदी अमेरिकी लोग ही ट्रंप सरकार पर भरोसा करते हैं। इस लिस्ट को अगर अमेरिकी सरकार गंभीरता के साथ लेती है तो वाकई ये उसके लिए चिंता का विषय साबित होगी। अमेरिका बाद स्पेन 11वें, फ्रांस 12वें, ब्राजील 13वें, दक्षिण कोरिया 14वें और ग्रीस 15वें स्थान पर है। ग्रीस के सिर्फ 13 फीसदी लोग ही अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं।
सकारात्मक रिपोर्ट से देश में निवेश बढ़ने की उम्मीद
आपको बता दें कि इस तरह की रिपोर्ट से किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था को नई गति मिल सकती है। तमाम विदेशी निवेश देशों की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, सरकार की कार्यप्रणाली और जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता को ध्यान में रख कर निवेश करती हैं। ऐसे में भारत के लिहाज ये रिपोर्ट वाकई अहम है। इससे देश में निवेश को एक सकारात्मक महौल मिलेगा।
सरकार में जनता का भरोसा बेहद जरूरी
किसी भी देश को आगे बढ़न के लिए निवेश और तेज आर्थिक तरक्की की जरूरत होती है। अगर नागरिक और सरकार में विश्वसनीयता है तो ये माना जा सकता है कि वह देश अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ेगा। देश के मजबूत आर्थिक विकास, सरकार के फैसले और टैक्स नीति जैसी जरूर व्यवस्थाओं को लागू करने में ऐसा भरोसा बेहद जरूरी होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications