चालू वित्त वर्ष में अब तक मुद्रास्फीति की दर (-)0.44 फीसदी रही है, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 3.71 फीसदी थी।
खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेज कटौती से देश की थोक मुद्रास्फीति पर आधारित महंगाई दर में जून में रिकार्ड गिरावट देखी गई और यह 0.90 फीसदी दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) नए संशोधित आधार वर्ष 2011-12 जून में 0.90 फीसदी रही, जबकि मई में यह 2.17 फीसदी थी। मंत्रालय ने कहा, "मासिक डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति की सालाना दर जून में 0.90 फीसदी (अनंतिम) रही (साल 2016 के जून की तुलना में), जबकि पिछले महीने यह 2.17 फीसदी (अनंतिम) थी और यह पिछले साल के समान महीने में (-)0.09 फीसदी थी।"

मंत्रालय ने कहा, "चालू वित्त वर्ष में अब तक मुद्रास्फीति की दर (-)0.44 फीसदी रही है, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 3.71 फीसदी थी।" वर्तमान डब्ल्यूपीआई का आधार साल 2004-05 के जून से संशोधित कर साल 2011-12 कर दिया गया है, जिसमें अप्रत्यक्ष कर शामिल नहीं है, इस प्रकार थोक स्तर पर मुद्रास्फीति में अस्थिरता घट गई है।
सालाना आधार पर प्राथमिक वस्तुओं पर खर्च का डब्ल्यूपीआई में कुल 22.62 फीसदी भार है। यह जून में (-)3.86 फीसदी रही, जबकि एक साल पहले समान माहह में यह 5.68 फीसदी के उच्च स्तर पर थी। समीक्षाधीन माह में खाने पीने के चीजों के दाम में (-)3.47 फीसदी कमी आई। प्याज की थोक महंगाई दर सालाना आधार पर घटकर (-)9.47 फीसदी और आलू की थोक महंगाई दर (-)47.32 फीसदी रही। जून में सब्जियों की थोक महंगाई दर (-)21.16 फीसदी रही, जबकि एक साल पहले के जून माह में यह 18.62 फीसदी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
