निफ्टी जिस तरह से कारोबार कर रहा उसे देखते हुए लग रहा कि निफ्टी भी आज ही 10,000 के जादुई आंकड़े को छू लेगा।
गुरुवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए नईं ऊंचाई लेकर आया। शेयर बाजार ने ऐतिहासिक कारोबार करते हुए पहली बार 32,000 अंको का आंकड़ा छू लिया है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत में ही 200 अंकों की बड़ी छलांग लगाई और 32,000 के स्तर को छू लिया। वहीं बाजार के जानकार इस बात का भी अनुमान लगा रहे हैं कि निफ्टी भी 10,000 का आंकड़ा छू सकती है।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स ने 32,012.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 58.35 अंको की मजबूत की साथ 9,874.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूती के संकेतों के बीच तमाम एशियाई बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.15 फीसद की मजबूती के साथ 20128 के स्तर पर, चीन का शाघांई 0.44 फीसद की तेजी के साथ 3211 के स्तर पर, हैंगसैंग 1.10 फीसद की तेजी के साथ 26328 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.09 फीसद की तेजी के साथ 2417 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी भी रिकॉर्ड बनाने के करीब
निफ्टी जिस तरह से कारोबार कर रहा उसे देखते हुए लग रहा कि निफ्टी भी आज ही 10,000 के जादुई आंकड़े को छू लेगा। निफ्टी के ब्लूचिप शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कारोबार करते हुए टॉप गेनर्स में आइडिया सेलुलर, आईटीसी, येस बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक हैं।
टॉप गेनर्स
शेयर बाजार के आज के कारोबार की बात करें तो L&T, ICICI बैंक, ITC, एक्सिस बैंक, इंडिया बुल्स हाउसिंग और NTPC के शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे।
टॉप लूजर्स
अगर बात करें गिरावट वाले शेयरों की तो भारती इंफ्रां, आई ओ सी, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
