अब तक नहीं गिने जा सके नोटबंदी के दौरान जमा हुए नोट

नोटबंदी के आठ महीने बाद भी भारतीय रिजर्व बैंक पुराने नोटों की गिनती करने में जुटा है। आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल का कहना है कि नोटों की गिनती जारी है।

8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी की गई थी जिसके बाद देश की करीब 86 फीसदी करेंसी एक झटके में ही अमान्य हो गई थी। इसके बाद में देश में आर्थिक हालात सामान्य होने में करीब 6 महीने लग गए। अब नोटबंदी से पूरी तरह से उबरने के बाद RBI से बार-बार पुराने नोटों के विषय में जानकारी मांगी जा रही है जिससे ये पता चले कि आखिर नोटबंदी के बाद आखिर कितनी अमान्य मुद्रा सरकार के पास वापस आई है, पर इस सवाल का जबाव अभी तक आरबीई नहीं दे सका है।

चलन से बाहर हुए नोटों की गिनती अभी जारी है

चलन से बाहर हुए नोटों की गिनती अभी जारी है

नोटबंदी के आठ महीने बाद भी भारतीय रिजर्व बैंक पुराने नोटों की गिनती करने में जुटा है। आरबीआई के गर्वनर उर्जित पटेल का कहना है कि नोटों की गिनती जारी है। संसद की स्थायी समिति के सामने हाजिर हुए पटेल ने उन 12 उद्योगपतियों का नाम बताने से भी मना कर दिया, जिन पर बैंकों के कुल फंसे हुए कर्जों (एनपीए) का 25 फीसदी तक बकाया है।

असली-नकली नोटों को ही छांट रहा है RBI

असली-नकली नोटों को ही छांट रहा है RBI

आरबीआई का कहना है कि वह अभी वापस आए नोटों से असली और नकली नोटों को अलग नहीं कर पायी है ऐसे में जब तक असली और नकली नोटों के सही आंकड़े नहीं आ जाते हैं तब तक चलन से बाहर हुए नोटों को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं दी जा सकती है।

संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश करनी है रिपोर्ट

संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश करनी है रिपोर्ट

संसद की स्थायी समिति अगले हफ्ते शुरू होने जा रहे मॉनसून सत्र में नोटबंदी को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली है, इसलिए पटेल को सम्मन जारी कर बुलाया गया था। पटेल से यह प्रश्न पूछा गया कि नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के कितने पुराने नोट 30 दिसंबर तक वापस लौटे।

जारी है पुराने नोटों की गिनती

जारी है पुराने नोटों की गिनती

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने समिति को बताया कि पुराने नोटों को गिनने का काम लगातार जारी है और केंद्रीय बैंक गिनती के दौरान नकली नोट को छांटती जा रही है और इन नोटों के छांटने के लिए विशेष मशीनों की खरीद की गई है। अभी ऐसी कई मशीनों की खरीद की प्रक्रिया भी चल रही है।

इस कारण से हो रही है देरी

इस कारण से हो रही है देरी

उन्होंने गिनती में देरी का दूसरा कारण यह बताया है कि जिला स्तरीय सहकारी बैकों तथा नेपाल से अभी भी पुराने नोट केंद्रीय बैंक के पास लौट रहे हैं। उन्होंने समिति के समक्ष कहा कि आरबीआई के कर्मचारी नोटों को गिनती के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं और मशीनों की मदद भी ली जा रही है।

RBI गवर्नर ने दिए आंकड़े

RBI गवर्नर ने दिए आंकड़े

पटेल ने कहा कि कुल 17.7 लाख करोड़ के पुराने नोट वापस लिए गए और 15.4 लाख करोड़ के नए नोट प्रचलन में वापस लौट गए हैं। संसदीय समिति में समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल आरबीआई गर्वनर के जबाव से असंतुष्ट होकर इस बैठक से निकल गए।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पूछे सवाल

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पूछे सवाल

उन्होंने आरबीआई गर्वनर से उन 12 उद्योगपतियों का नाम बताने को कहा था जिनपर देश की बैंकिंग प्रणाली के फंसे हुए कर्जो (एनपीए) का 25 फीसदी बकाया है। संसदीय समिति की इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता एम. वीरप्पा मोइली ने की, जो तीन घंटे तक चली। इसके सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। समिति के सदस्यों से आरबीआई गर्वनर से बिटकॉयन की निगरानी के बारे में भी सवाल पूछे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+