बाबा रामदेव ने हरिद्वार में अपनी प्रायवेट सिक्योरिटी एजेंसी का उद्घाटन किया। इसका नाम 'पराक्रम सुरक्षा प्रायवेट लिमिटेड' रखा गया है।
पहले योग से और फिर पतंजलि के प्रोडक्ट से पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले बाबा रामदेव एक और क्षेत्र में अपना हाथ अजमाने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को बाबा रामदेव ने हरिद्वार में अपनी प्रायवेट सिक्योरिटी एजेंसी का उद्घाटन किया। इसका नाम 'पराक्रम सुरक्षा प्रायवेट लिमिटेड' रखा गया है। इस कंपनी की खास बात यह है कि इस कंपनी में रिटायर्ड आर्मी और पुलिस अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी, जोकि युवाओं को ट्रेनिंग देंगे।
और क्या खास बात है इस सुरक्षा एजेंसी की
कई रिटायर्ड अधिकारी इस कंपनी में अपनी सेवाएं देने के लिए शामिल भी हो चुके हैं। ये युवाओं को सुरक्षा तकनीकि से अवगत कराएंगे। कुछ युवा पुरुष और महिलाएं हरिद्वार स्थित पतंजलि में बकायदा ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। यहां युवाओं को मांसपेशियां मजबूत करने, रस्सी पर चलने और दौड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
जींस के बिजनेस में आने का कर चुके हैं एलान
इससे पहले बाबा रामदेव ने रेडीमेड गारमेंट के बिजनेस में आने की बात भी कर चुके हैं। तो वहीं रामदेव ने पतंजलि के नाम से ही बाजार में जींस का बिजनेस में उतरने का एलान किया था।
20 हजार करोड़ रुपए है टर्न ओवर
बाबा ने पिछले दिनों पतंजलि के एनुअल रिजल्ट का एलान किया था। इसके रिजल्ट के अनुसार पतंजलि का कुल टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपए को पार कर गया है। जबकि, एक साल पहले यह सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए था। यानी कि पतंजलि का बिजनेस हर साल 100 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
