उद्योग संगठन एसोचैम ने सरकार से आग्रह किया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत कुछ चुने हुए कृषि इनपुट्स पर करों की दरों में कटौती करें, नहीं तो रसायनिक उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने यहां वित्त मंत्री को संबोधित करते हुए कहा, "इस खंड में उच्च जीएसटी दरों के कारण रसायन के प्रयोग को सीधे-सीधे बढ़ावा मिलेगा, इससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में तेजी आएगी और लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।"

इसमें सरकार ने बॉयोफर्टिलाइजर्स, बॉयोपेस्टिसाइड्स/बॉयोलॉजिकल कंट्रोल एजेंट्स (बीसीए) और ब्रांडेड ऑर्गेनिक मैनूअर/वर्मीकंपोस्ट/फार्मयार्ड मैनूअर (एफवाईएम) पर जीएसटी की दरों को घटाने की मांग की गई। बॉयोफर्टिलाइजर्स और बॉयोलॉजिकल कंट्रोल एजेंट्स पर 12 फीसदी की दर से कर लिया जाता है, जबकि ब्रांडेड ऑर्गेनिग मैनूअर पर जीएसटी के अंतर्गत 5 फीसदी कर लगाया गया है।
संगठन ने कहा कि इस प्रकार की कराधान नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत, सॉयल हेल्थ कार्ड, नमामि गंगे जैसी परियोजनाओं के खिलाफ है। क्योंकि इससे रसायनिक उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, "जीएसटी परिषद ने कुछ विशेष उत्पादों पर उच्च कर लगाया है जिसे कुछ राज्यों में छूट प्राप्त थी। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड शामिल है, जबकि कई राज्यों में इन उत्पादों पर केवल 5 फीसदी वैट लगता था।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
