हाइक की ही तरह अब चैटिंग और मैसेजिंग एप व्हाट्सएप भी अपने ग्राहकों को ऐसे ही सर्विस प्रदान करेगा।
हाइक की तरह अब व्हाट्सएप से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। पिछले महीने यानी की जून में भारतीय मैसेजिंग कंपनी हाइक मैसेंजर ने डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरूआत किया था। हाइक की ही तरह अब चैटिंग और मैसेजिंग एप व्हाट्सएप भी अपने ग्राहकों को ऐसे ही सर्विस प्रदान करेगा। भारत में यह सर्विस चालू करने की व्हाट्सअप को अनुमति भी मिल गई है।
कई बैंकों के साथ होगी पार्टनर्शिप
डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए व्हाट्सएप अब कई बैंकों के साथ पार्टनर्शिप शुरू करेगा। इसके बाद यूजर्स को व्हाट्सएप पर ही पैसे ट्रांसफर करने का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का यूज किया जाएगा।
UPI की बढ़ रही है डिमांड
रिर्पोट्स के अकॉर्डिंग फेसबुक और व्हाट्सएप दोनों NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि भारत में (यनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ) UPI पेमेंट सर्विस लॉन्च किया जा सके। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के डाटा के मुताबिक पिछले महीने यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए 10 मिलियन से भी ज्यादा ट्राजेक्शन किए गए हैं।
गूगल ने भी शुरू कर दी है टेस्टिंग
यूपीआई से हो रहे ट्रांजेक्शन को देखते हुए गूगल ने भी UPI की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि गूगल को अभी तक इसके लिए RBI से मंजूरी नहीं मिली है। देश में डिजिटल पेमेंट के लिए गूगल को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से अप्रूवल लेने की जरुरत पड़ेगी।
क्या है यूपीआई
यूपीआई यूनीफाईड पेमेंट इंटरफेस को कहते हैं जो पारंपरिक एनईएफटी या आईएमपीएस ट्रांसफर से अलग है। इसके माध्यम से किसी भी बैंक खाते से किसी अन्य बैंक खाते में मोबाइल फोन के माध्यम से तुरंत पैसे भेजे जा सकते हैं। यूपीआई को एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) ने विकसित किया है जिसके एनईएफटी और आईएमपीएस प्रणाली पर फिलहाल बैंकों के बीच पैसों का लेन-देन किया जाता रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications