हाल ही में फोर्ब्स मैग्जीन के द्वारा दुनिया भर के 500 धनी व्यक्तियों की एक लिस्ट जारी की है जिसमें कि 100 भारतीय धनी व्यक्ति भी शामिल हैं।
हाल ही में फोर्ब्स मैग्जीन के द्वारा दुनिया भर के 500 धनी व्यक्तियों की एक लिस्ट जारी की है जिसमें कि 100 भारतीय धनी व्यक्ति भी शामिल हैं। ये अरबपति न केवल भारत में बल्कि पूरे दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां पर आपको हम भारत के टॉप 30 अमीर अरबपतियों के बारे में और उनकी कुल कमाई के बारे में बताएंगे।
मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी दुनिया के 21 वें और भारत के पहले सबसे अमीर व्यक्ति हैं। यह इस समय रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और इस कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। इस समय ये जियो सर्विस के माध्यम से भी लोगों के बीच काफी पापुलर हो चुके हैं। इनकी नेट वर्थ 21 बिलियन डॉलर है।
दिलीप शंघवी
दिलीप शंघवी की नेट वर्थ 20 बिलियन डॉलर है। यह भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति माने गए हैं। यह एक भारतीय बिजनेस मैन हैं और इन्हें पदमश्री सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है। इन्होंने अपने पार्टनर प्रदीप घोष के साथ मिलकर सन फार्मास्युटिल्स को स्थापित किया था।
अजीम प्रेमजी
इनकी नेट वर्थ 19.1 बिलियन डॉलर है। यह दुनिया के 55वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। और भारत के चौथे सबसे अमीर आदमी। अजीम प्रेमजी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन हैं। इसके अलावा ये प्राइवेट इक्वटी फण्ड और प्रेमजी इन्वेस्ट के भी मालिक हैं।
शिव नादर
शिव नादर, HCL और शिव नादर फाउंडेशन के चेयरमैन हैं। इन्हें इनके प्रयासों और सफलता के लिए 2008 में पदम भूषण का सम्मान भी मिल चुका है। इनका निकनेम मैगस है। इनकी नेट वर्थ 14.8 बिलियन डॉलर है।
लक्ष्मी निवास मित्तल
आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ हैं। इनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी मानी जाती है। लक्ष्मी मित्तल आर्सेलरमित्तल के 38 प्रतिशत मालिक हैं और क्वींस पार्क रेंजर्स के शेयर होल्डर भी हैं। इनकी कुल कमाई 13.5 बिलियन डॉलर है।
कुमार मंगलम बिरला
यह आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं जो कि भारत का तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप है और ये बिरला इंस्टि्टयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के वाइस चांसलर भी हैं। इनकी नेट वर्थ 9 बिलियन डॉलर है।
उदय कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन उदय कोटक जो कि अभी सिर्फ 55 साल के हैं इनकी कुल कमाई 7.2 बिलियन डॉलर है।
गौतम अडानी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की उम्र 52 साल है और इनकी कुल कमाई 6.6 बिलियन डॉलर है।
सुनील मित्तल
भारतीय मूल के प्रमुख व्यवसायी हैं। ये भारती इंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इनकी कुल कमाई भी 6.6 बिलियन डॉलर है।
सायरस पूनावाला
यह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड के को-फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनकी उम्र 73 वर्ष है और इनकी कुल कमाई भी 6.6 बिलियन डॉलर है।
देश बंधु गुप्ता
लुपिन लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन अरपतियों की लिस्ट में 11 वें नंबर पर हैं और इनकी कुल कमाई 5.8 बिलियन डॉलर है।
सावित्री जिंदल एण्ड फैमिली
जिंदल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड की नॉन-एक्सक्यूटिव चेयरपरसन हैं। इनकी उम्र 65 वर्ष है और इनकी कमाई 5.3 बिलियन है।
मिक्की जगतियानी
यह एक भारतीय उद्यमी हैं साथ ही ये दुबई स्थित लैण्डमार्क ग्रुप के चेयरमैन भी हैं। इनकी कुल कमाई 5.2 बिलियन डॉलर है।
आदि गोदरेज एण्ड फैमिली
इनकी उम्र 73 साल है और गोदरेज ग्रुप की उम्र 117 साल है। गोदरेज ग्रुप की कुल कमाई 4.5 बिलियन डॉलर है और इनकी अकेले की कमाई 4.8 बिलियन डॉलर है।
जमशेद गोदरेज एण्ड फैमिली
यह गोदरेज एण्ड बॉयस के चेयरमैन हैं इनकी उम्र 66 वर्ष है एवं इनकी कमाई 4.8 बिलियन डॉलर है। अरबपतियों की लिस्ट में इनका स्थान 15 नंबर पर है।
शशि एवं रवि रुईया
इसर ग्रुप के चेयरमैन हैं शशि रुईया। तो वहीं वॉइस चेयरमैन हैं रवि रुईया। इनकी कुल कमाई है 4.5 बिलियन डॉलर।
सुभाष चंद्रा
जी इंटरटेरमेंट इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं डॉ सुभाष चंद्रा। इनकी उम्र 64 वर्ष है और इनकी कुल कमाई 4.2 बिलियन डॉलर है।
बेनू गोपाल बांगर
श्री सीमेंट के चेयरमैन बेनू गोपाल बांगर का नाम भी अरबपतियों और करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल है। इनकी कुल कमाई 4.1 बिलियन डॉलर है।
अनिल अंबानी
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की नेट वर्थ 4 बिलियन डॉलर है और यह मुकेश अंबानी के भाई हैं।
विक्रम लाल
इचर मोटर्स के फॉमर सीईओ विक्रम लाल, सिद्धार्थ लाल के बेटे हैं। इनकी कुल कमाई 3.9 बिलियन डॉलर है।
पंकज पटेल
कडिला हेल्थकेयर के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज पटेल 62 वर्ष के हैं और इनकी कुल कमाई 3.9 बिलियन डॉलर है।
ब्रिजमोहन लाल मुंजल
ब्रिजमोहन लाल मुंजल हीरो होण्डा मोटर्स के चेयरमैन हैं अमीर आदमियों की लिस्ट में ये 22 वें नंबर पर हैं और इनकी कुल कमाई 3.8 बिलियन डॉलर है।
मंगल प्रभात लोधा
लोधा ग्रुप के फाउंडर का नाम है मंगल प्रभात लोधा इनकी कुल कमाई है 3.4 बिलियन डॉलर।
कुशाल पाल सिंह
कुशाल पाल सिंह डीएलएफ लिमिटेड के चेयरमैन और सीईओ हैं। इनकी कुल कमाई है 3.4 बिलियन डॉलर।
सुधीर एण्ड समीर मेहता
टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और सीईओ हैं समीर मेहता। इनकी कुल कमाई है 3 बिलियन डॉलर।
कलानिथि मारन
सन ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कलानिथि मारन सन 2010 में स्पाइसजेट का अधिग्रहण किया और 15 जनवरी 2015 को इससे वो बाहर निकल आए और इसका स्वामित्व स्पाइसजेट के मूल मालिक अजय सिंह को सौंप दिया। इनकी कुल कमाई 2.9 बिलियन डॉलर है।
बाबा कल्यानी
भारत फोर्ग के चेयरमैन और मैनेजिंग डॉयरेक्टर हैं बाबा कल्यानी। इनकी कुल कमाई है 2.6 बिलियन डॉलर।
राजन रहेजा
राजन रहेजा, रहेजा ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर हैं। इनकी कुल कमाई भी 2.6 बिलियन डॉलर है।
राहुल बजाज
राहुज बजाज, बजाज ग्रुप के चेयरमैन हैं। इनकी उम्र 76 साल है और इनकी कुल कमाई 2.5 बिलियन डॉलर है।
एम ए युशुफ अली
ईएमकेई लू समूह की कंपनियां जिनका हेडक्वार्टर अबू धाबी में है उसके मैनेजिंग डायरेक्टर हैं इनकी कुल कमाई 2.5 बिलियन डॉलर है और अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 30 वें स्थान पर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications