सेंसेक्स 31.45 अंक की बढ़त के साथ 31,747.09 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी भी 15 अंक के लाभ से 9,786.05 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 31.45 अंक की बढ़त के साथ 31,747.09 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी भी 15 अंक के लाभ से 9,786.05 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इससे पूर्व देश का प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स आज अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 31,802 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी भी अपने नए उच्चतम स्तर 9,807 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों के अनुसार- इसके पीछे अहम कारण नई विदेशी पूंजी का सतत प्रवाह होना और निवेशकों के बीच खरीदारी को लेकर सकारात्मक रुख होना है। इसके अलावा कल जारी किए जाने वाले महंगाई और औद्योगिक उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के भी उत्साहवर्धन करने की उम्मीद है।

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स आज लगातार दूसरे दिन चढ़ा। यह 86.39 अंक यानी 0.27% चढ़कर 31,802.03 अंक की सर्वकालिक नई ऊंचाई पर खुला है। पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 355.01 का उछाल देखा गया और यह रिकॉर्ड उच्च स्तर 31,715.64 अंक पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के समय यह 31,768.39 अंक के सर्वकालिक स्तर तक पहुंच गया था।
इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 35.70 अंक यानी 0.36% सुधरकर 9,806.75 अंक पर खुला है जो उसका अब तक का उच्च स्तर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
