अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगा भारत, अक्टूबर में होगी डिलीवरी
भारत ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है जिसके अंतर्गत अब भारत अमेरिका से भी तेल का आयात करेगा।
भारत ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है जिसके अंतर्गत अब भारत अमेरिका से भी तेल का आयात करेगा। जैसा कि आप जानते होंगे कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। खबर आ रही है कि अमेरिका से आयतित तेल की पहली खेप इस साल अक्टूबर में भारत आने की उम्मीद है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (I0C) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के कुछ ही सप्ताह के भीतर यह समझौता किया है। मोदी की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनका देश भारत को और उर्जा उत्पादों के निर्यात पर गौर कर रहा है।
आईओसी के निदेशक ए के शर्मा ने बताया कि हमने उत्तरी अमेरिका से 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। इसमें अमेरिका मार्स क्रूड एव एवं 400,000 बैरल वेस्टर्न कनाडियन सेलेक्ट शामिल है। यूएस मार्स भारी, उच्च सल्फर ग्रेड का क्रूड है जिसका प्रसंस्करण आईओसी की ओडि़शा स्थित पारादीप रिफाइनरी में होगा।
एके शर्मा ने यह भी कहा कि परिवहन लागत को भी जोड़ा जाए तो अमेरिकी कच्चे तेल की खरीद हमारे लिए काफी लागत प्रतिस्पर्धी है। अगर बाजार की स्थिति ऐसी खरीद के लिए अनुकूल रही तो कंपनी अमेरिका से कच्चा तेल खरीदेगी।


Click it and Unblock the Notifications