5 फीसदी सीजीएसटी दर वस्तुओं की आपूर्ति पर तब तक लागू नहीं होगी, जब तक कि ब्रांड नाम अथवा कारोबार नाम वास्तव में ट्रेडमार्क के रजिस्टर पर दर्ज नहीं होगा।
केंद्र सरकार जीएसटी (GST) को लेकर बड़े असमंजस को दूर कर दिया है। सरकार ने प्रेस नोट जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कोई वस्तु जो कि शून्य जीएसटी की दर में वह पैकिंग के बाद भी 5 फीसदी जीएसटी के दायरे में तब तक नहीं आ सकती हैं जबतक की ब्रांड का नाम और ट्रेड मार्क रजिस्टर्ड ना हो।
ऐसे समझें
मान लीजिए अभी आप खुला हुआ (अनपैक्ड) आटा खरीदते हैं लेकिन कुछ वक्त बाद कोई दुकानदार वही आटा पैकेट में बेचने लगे तो भी उस पर जीएसटी की दर 0 फीसदी ही रहेगी। क्योंकि केंद्र सरकार की दी गई अधिसूचना के अनुसार पैकेट पर दिया गया नाम और ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड नहीं है तो वह 0 फीसदी जीएसटी के ही दायरे में आएगा। आगे पढ़िए पूरी अधिसूचना
अनपैक्ड सामान पर 0% जीएसटी
उन विशेष वस्तुओं जैसे कि पनीर, प्राकृतिक शहद, गेहूं, चावल, एवं अन्य मोटे अनाजों, दालों की आपूर्ति पर केन्द्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) दर शून्य है जिन्हें यूनिट कंटेनर में नहीं डाला जाता है और जिसका कोई पंजीकृत ब्रांड नाम नहीं है। वहीं, जब इस तरह की वस्तुओं को यूनिट कंटेनर में डाला दिया जाता है और उसका कोई पंजीकृत ब्रांड नाम भी होता है तो उनकी आपूर्ति पर 2.5 फीसदी सीजीएसटी लगता है।
केंद्र सरकार की अधिसूचना
पंजीकृत ब्रांड नाम के अर्थ के मद्देनजर सवाल उठाये जा रहे हैं। इस संदर्भ में अधिसूचना संख्या 1/2017- केन्द्रीय दर, दिनांक 28 जून, 2017 (जो वस्तुओं की अंतर-राज्य आपूर्ति की सीजीएसटी दरों को अधिसूचित करती है) और अधिसूचना संख्या 2/2017- केन्द्रीय दर, दिनांक 28 जून, 2017 (जो विशिष्ट वस्तुओं की अंतर-राज्य आपूर्ति पर छूट प्रदान करती है) में साफ तौर पर ‘पंजीकृत ब्रांड नाम' को उस ब्रांड नाम अथवा कारोबार नाम के रूप में परिभाषित किया गया है जो ट्रेड मार्क अधिनियम, 1999 के तहत पंजीकृत है। इस संदर्भ में, ट्रेड मार्क अधिनियम की धारा 2 (टी) के साथ धारा 2 (डब्ल्यू) में कहा गया है कि पंजीकृत ट्रेड मार्क से आशय उस ट्रेड मार्क से है जो वास्तव में ट्रेड मार्क के रजिस्टर पर दर्ज है और अब भी मान्य है।
निष्कर्ष
अत: जब तक कि ब्रांड नाम अथवा कारोबार नाम वास्तव में ट्रेड मार्क के रजिस्टर पर दर्ज नहीं होगा और वह ट्रेड मार्क अधिनियम, 1999 के तहत मान्य नहीं होगा, तब तक इस तरह की वस्तुओं की आपूर्ति पर 5 फीसदी सीजीएसटी नहीं लगेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
