वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जिसका नाम 'जीएसटी रेट फाइंडर' है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जिसका नाम 'जीएसटी रेट फाइंडर' है। यह ग्राहकों को किसी सामान या सेवा की खरीदारी से पहले उस पर लगाई गई जीएसटी रेट की पुष्टि करेगा, ताकि वे सही रेट की जांच कर ही भुगतान करें। यानी कि अब आपको जीएसटी की दरों को जानने के लिए इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं होगी। आप कभी भी कहीं भी जीएसटी के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी यहां पर प्राप्त कर सकते हैं।
किसी भी स्मार्टफोन से कर सकते हैं डाउनलोड
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, यह मोबाइल एप यूजर्स को वस्तु और सेवाओं की जीएसटी दरों का पता लगाने में मदद करेगा। इसे किसी भी स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और यह ऑफलाइन भी काम करेगा। यजर्स किसी वस्तु या सेवा का नाम डालकर या संबंधित चैप्टर देख कर जीएसटी रेट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
जल्द ही आईओएस में भी होगा उपलब्ध
यह ऐप फिलहाल एंड्रायड प्लेटफार्म पर उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं- https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.cbec.gsttaxratemanual
सीबीईसी ने भी प्रदान की है यह सुविधा
इसके अलावा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने भी अपनी वेबसाइट पर जीएसटी रेट फाइंडर दिया है जो सीबीईसी-जीएसटी डॉट जीओव डॉट इन पर उपलब्ध है। इस पर जाकर यूजर्स केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, केंद्रशासित प्रदेश जीएसटी और छूट उपकर का पता कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
