एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने यूडीएफ यानी कि यूजर्स डेवलपमेंट फीस में कटौती कर दी है। जिस कारण से फ्लाइट से दिल्ली आना-जाना अब सस्ता हो गया है।
एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने यूडीएफ यानी कि यूजर्स डेवलपमेंट फीस में कटौती कर दी है। जिस कारण से फ्लाइट से दिल्ली आना-जाना अब सस्ता हो गया है। यूडीएफ (UDF)में यह कमी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइटस के टिकटों पर की गई है। यह ऑर्डर सिविल एविएशन के डायरेक्टर जनरल की ओर से शनिवार को दिया गया है।
क्या है यूडीएफ
यूडीएफ यानी कि यूजर्स डेवलपमेंट फीस, भारतीय एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट रुल्स-1937 के नियम-89 के तहत ली जाने वाली लेवी है। इसमें एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को उनकी इनकम में अचानक आने वाली कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इससे उनके निवेश की भरपाई होती हे। UDF अलग-अलग एयरपोर्ट के बीच की दूरी के आधार पर तय होता है। बड़े एयरपोर्ट पर यह चार्ज एयरपोटर्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AIRA) तय करता है, जबकि छोटे एयरपोर्ट पर इसे एवियेशन मिनिस्ट्री तय करती है।
क्या था मामला
एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने यूडीएफ में कटौती करने का ऑर्डर दिसंबर 2015 में दिया गया था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की पिटीशन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया था तभी से यह पेंडिंग था। लेकिन एयर इंडिया द्वारा सुप्रीम कोर्ट को दी गई चुनौती के बाद से सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला कर दिया है। जिसके बाद से दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पर यूडीएफ में कमी की जा रही है। आपको बता दें कि मात्र दिल्ली एयरपोर्ट एक ऐसा एयरपोर्ट है जहां पर आने और जाने दोनों बार UDF लिया जाता है बांकी एयरर्पोट में मात्र डिपार्टचर करने वाले पैसेंजर से ही यूडीएफ लिया जाता है।
कितना कम हुआ UDF
इंटरनेशनल फ्लाइट में पहले जहां 635 से 1270 रुपये यूडीएफ लिया जाता था वहीं अब सिर्फ 45 रुपए कर दिया गया है। तो यही यूडीएफ डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए भी लागू हुआ है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
