इसी महीने मिल जाएगी 7वें वेतन आयोग में बढ़ी सैलरी
क्रेंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ वेतन इसी महीने दिया जाए इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को ये सुनिश्चित करने को कहा है।
क्रेंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ वेतन इसी महीने दिया जाए इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों को ये सुनिश्चित करने को कहा है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक बढ़ा हुआ भत्ता जुलाई के वेतन से ही मिले। इस संशोधन के बाद 48 लाख सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। अगर जुलाई में ही बढ़ी हुई सैलरी आती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें इसी महीने रंग लांएगी।
106 से 157 फीसदी तक मिलेगा HRA
एचआरए में हुए संशोधन के अनुसार कर्मचारियों को 106 से 157 फीसदी तक एचआरए मिलेगा। 29 जून को कैबिनेट में सातवें वेतन आयोग की 34 सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई थी। इस निर्णय से सरकार पर प्रतिवर्ष 30,748 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
शहरों के हिसाब से तीन श्रेणियों में बांटा गया है मकान का किराया भत्ता
जैसा कि आप सब जानते हैं कि सातवें वेतन आयोग के तहत मकान का किराया भत्ता एक्स, वाई और जेड शहरों के लिए एचआरए क्रमश: 24%, 16% और 8% तक किया गया है। जिसके हिसाब से X,Y और Z शहरों के लिए HRA क्रमश: 5400 रुपये, 3600 रुपये और 1800 रुपये से कम नहीं होगा।
पेंशनधारियों के लिए भी
पेंशनर्स के लिए फिक्स्ड मेडिकल भत्ता 500 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है। 100% विकलांगता पर दिया जाने वाला भत्ता 4500 रुपए से बढ़ाकर 6750 रुपए कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications